Hero Splendor Plus Price in UP 2026 – On Road Price, Mileage & EMI Down payment

Hero Splendor Plus Price in UP 2026 की पूरी जानकारी पाएं। ऑन रोड प्राइस, EMI, डाउन पेमेंट, माइलेज, फीचर्स और लेटेस्ट वेरिएंट्स की अपडेटेड डिटेल्स देखें।

Hero Splendor Plus Price in UP 2026 – सिर्फ एक बाइक का नाम नहीं, बल्कि एक भरोसे का नाम है! अगर आप उत्तर प्रदेश UP के रहने वाले हैं और 2026 में हीरो की स्प्लेंडर प्लस लेने की सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इसकी नई Price, On Road Price, Mileage, Features और अपनी लो-लाइट डिजाइन, मजबूती, और विशेषताओं के लिए बहुत ज्यादा विख्यात, हीरो स्प्लेंडर प्लस 2026 में नई कीमत के साथ हाजिर है!

Hero Splendor Plus 2026 Price in UP

  • SPLENDOR+ DRUM BRAKE OBD2B₹ 77119
  • SPLENDOR+ I3S OBD2B₹ 78354
  • SPLENDOR+ SPECIAL EDITIONS OBD2B₹ 78424
  • 125 MILLION EDITION₹ 80375

Hero Splendor Plus Price in UP 2026 (Ex-Showroom)

2026 में Hero Splendor Plus कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। नीचे दी गई तालिका में उनकी एक्स-शोरूम कीमतें दी गई हैं।

VariantEx-Showroom Price (₹)
Splendor Plus Drum Brake OBD2B₹77,119
Splendor Plus i3S OBD2B₹78,354
Splendor Plus Special Edition OBD2B₹78,424
Splendor Plus 125 Million Edition₹80,375

नोट: कीमतें शहर और डीलरशिप के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती हैं।


Hero Splendor Plus On Road Price in UP 2026

किसी भी बाइक की ऑन-रोड कीमत केवल एक्स-शोरूम प्राइस नहीं होती। इसमें RTO चार्ज, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज और अन्य शुल्क भी शामिल होते हैं।

अनुमानित On-Road Price in Uttar Pradesh

VariantEx-Showroom PriceEstimated On-Road Price
Drum Brake OBD2B₹77,119₹90,000 – ₹92,000
i3S OBD2B₹78,354₹91,000 – ₹93,000
Special Edition OBD2B₹78,424₹91,500 – ₹94,000
125 Million Edition₹80,375₹93,000 – ₹96,000

On-Road Price में क्या-क्या शामिल होता है?

ChargesEstimated Amount
RTO Registration₹6,000 – ₹8,000
Insurance₹6,500 – ₹8,500
Smart Card & Number Plate₹500 – ₹1,000
Other Charges₹500 – ₹2,000

इसलिए यदि आप Hero Splendor Plus खरीदने की सोच रहे हैं, तो कम से कम ₹90,000 से ₹96,000 का बजट रखना एक अच्छा विकल्प रहेगा।

एक्स शोरूम कीमत तो हमने बता दी, अब बारी है ऑन रॉड कीमत जानने की। तो देखिए आप अपना बजट 90 हजार से लेकर 96 हजार के बीच मे रखिए फिर आप चाहे उत्तरप्रदेश से हो या भारत के किसी भी कोने से हो, 2026 मे आपको स्प्लेन्डर प्लस के सारे मोडेल इसी कीमत मे ऑन रोड मिल जाएगे।

Hero Splendor Plus Mileage

Riding ConditionRiding Style / SituationApprox Mileage
Village Roads (Good Roads)Single Ride + Eco Speed68–70 kmpl
Village Roads (Bad Roads)Mixed Road Condition65–70 kmpl
City – Light TrafficEco Speed + Single Rider65–70 kmpl
City – Heavy TrafficNormal Heavy Traffic60–65 kmpl
City – Bumper Traffic / JamStop & Go Traffic55–60 kmpl
Highway RidingSmooth Highway Cruising65–72 kmpl
Hills / Mountain RoadsSingle Rider + Moderate Climb50–60 kmpl
Hills – Heavy ClimbSteep Uphill Roads40–50 kmpl
Pillion RiderTwo People on Bike60–65 kmpl
Heavy Load RidingExtra सामान / बोझ के साथ50–60 kmpl
Triple Riding3 People on BikeMileage काफी गिर सकता है

Hero Splendor Plus Mileage Improvement Tips Table

Tipsकैसे मदद करती है
Eco Speed में चलाएँEngine पर कम load पड़ता है और fuel बचता है
Speed 50 kmph के अंदर रखेंBest fuel efficiency मिलती है
Regular Servicing करवाएँEngine smooth रहता है और mileage बेहतर होता है
Single Ride करेंकम वजन होने से mileage बढ़ता है
Tyre Pressure सही रखेंEngine पर unnecessary pressure नहीं पड़ता
Heavy Load से बचेंFuel consumption कम होता है
Traffic में Engine Off करेंPetrol की बचत होती है
i3S Technology इस्तेमाल करेंAutomatic fuel saving में मदद मिलती है
Smooth Acceleration रखेंअचानक race देने से fuel ज्यादा नहीं जलता
Quality Fuel इस्तेमाल करेंEngine performance और mileage दोनों बेहतर रहते हैं

Engine & Performance

  • Engine: 97.2cc
  • Power: 8.02 PS
  • Torque: 8.05 Nm
  • Gearbox: 4-Speed

Hero का i3S Technology सिस्टम इसमें दिया गया है जो ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करता है।

हीरो स्प्लेंडर के इंजन में जो पॉवर मिलती है, वह इस हिसाब की है कि अगर आप पहाड़ी जगहों पर रहते हैं, तो आपको यह बाइक कहीं से निराश नहीं करेगी। पॉवर और टॉर्क इसका बहुत सुशील है, लेकिन अगर आप दो लोगों के साथ जाएंगे, तो जाहिर सी बात है कि जो इंजन है, वह 100 सीसी से अंडर वाला इंजन है, तो जाहिर सी बात है कि फिर वहां पर पॉवर की कमी महसूस होगी।

तो आप उसके लिए 125 सीसी वाली बाइकों में जा सकते हैं, लेकिन सिंगल चलने के लिए पहाड़ों पर ये बाइक निराश नहीं करेगी। और जो गियरबॉक्स का सेटअप है, चार गियर पर्याप्त हैं। हाईवे पर जब आप क्रूज करते हैं, मतलब ज्यादा एक्सीलेटर का इस्तेमाल करते हैं और स्पीड 80 के ऊपर जाने लगती है, तब लगता है कि यार पांचवा गियर चाहिए, लेकिन यार ये डेली कम्युट बाइक है, तो इसलिए मेरे हिसाब से 80-90 की स्पीड पर्याप्त होती है। इससे ज्यादा लेकर जाएंगे, तो माइलेज भी बहुत तेजी से ड्रॉप होगा।

Mileage – कंपनी दावा vs असली सच्चाई

कंपनी दावा करती है: 70–73 kmpl
लेकिन रियल कंडीशन में:
City: 60–65 kmpl
Highway: 65–70 kmpl
UP की रोड कंडीशन में average 60+ kmpl आराम से मिल सकता है।

देखिए, कंपनी दावा कर रही है कि सत्तर से तिहत्तर का माइलेज मिलता है, लेकिन रियल कंडीशन में ये साठ से पैंसठ का ही माइलेज देती है। अगर आप हाईवे पे चलाएंगे, तो वहां पर माइलेज किसी भी बाइक का हो बढ़ जाता है, इसका भी बढ़ जाएगा, पैंसठ से सत्तर हो जाएगा।

लेकिन ध्यान रखें, अगर आप सिटी में रहते हैं, ट्रैफिक बहुत ज्यादा है, और आप एक्सीलेटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, तो ये माइलेज आपको साठ से नीचे भी आ सकता है। आप इस चीज का ध्यान रखें।

EMI Plan (Down Payment के साथ)

अगर आप ₹15,000 डाउन पेमेंट देते हैं:
Loan Amount: लगभग ₹75,000
Interest Rate: 9–11%
EMI (3 साल): ₹2,400 – ₹2,800 प्रति महीना
EMI बैंक और फाइनेंस कंपनी पर निर्भर करेगी

इस बाइक के लिए जो ईएमआई प्लान बताया गया है, वो आपको एक आइडिया देने के लिए है, अन्यथा सभी शोरूम वाले अपने हिसाब से ईएमआई प्लान या फिर फाइनेंस डिटेल रखते हैं।

आप ईएमआई के विस्तृत जानकारी के लिए अपने नजदीकी शोरूम में जाइए और वहाँ के जो फाइनेंसर हैं, उनसे मिलकर आप एक जानकारी ले लीजिए, फिर आपके हिसाब से जैसा सही लगे, आप करिए। लेकिन मेरी सलाह यही है कि अगर आप वन टाइम पेमेंट करके ले सकते हैं, तो ले लीजिए, क्योंकि इंटरेस्ट आता है, जाहिर सी बात है, तो इंटरेस्ट बढ़ा-चढ़ा के ये बाइक आपको कम से कम दस हजार रुपए तक महंगी पड़ जाती है।

☑️ Hero Splendor Plus 2026 के फायदे

  • शानदार माइलेज
  • कम मेंटेनेंस
  • मजबूत resale value
  • गांव और खराब रोड के लिए उपयुक्

इस बाइक के मैंने आपको चार फायदे बताए, उनमें से दो फायदे सबसे ज्यादा मजबूत इस बाइक को बनाते हैं, जिसमें पहला है मजबूत रीसेल वैल्यू। अब होता कुछ यूँ है कि स्प्लेंडर प्लस की खासकर उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा डिमांड है, तो जब आप इसे बेचने जाएंगे तो लोग खरीदने के लिए हाथ खड़े करके या हाथ पसार के खड़े हो जाएंगे।

जो दूसरी चीज आती है वो है गाँव और खराब रोड के लिए उपयुक्त। अब देखिए ये डेली कम्युनिट बाइक है, शहर में चलते हैं, रोड अच्छी है, तब तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन गाँव में इसके सस्पेंशन थोड़े से टाइट होते हैं, लेकिन लोगों को फर्क नहीं पड़ता है। गाँव की खराब सड़कों के लिए ये बाइक अच्छे से चलती है, क्योंकि बहुत मजबूत है, इसलिए इसके जो पाठ-पुर्जे हैं वो बहुत जल्दी ढीले नहीं होते हैं।

❌ कुछ कमियां

  • Power कम है (Highway पर ओवरटेक में दिक्कत)
  • Design बहुत basic
  • Features limited

इस बाइक में मैंने तीन कमियां आपको बताई, लेकिन इसमें से जो सबसे मुख्य कमी है, उस पर मैं आपको फोकस करके बता रहा हूँ, वो है पावर। पावर कम होने की वजह से जब हाईवे पर आप इसे लेकर चलेंगे और किसी भी कार या किसी भी बाइक को ओवरटेक करना होगा, तो जाहिर सी बात है कि सौ सीसी का इंजन है, तो फिर इतनी पावर जनरेट नहीं करेगा कि आप तुरंत उसे ओवरटेक कर पाएंगे।

सिर्फ ये एक ऐसी दिक्कत है जो मुझे लगती है, इसके अलावा जो दो दिक्कतें हैं, उसे आप चाहे तो अवॉयड कर सकते हैं, लेकिन ये सबसे मुख्य है, क्योंकि मेरे घर में भी ये बाइक है और मैं चलाता हूँ, तो मुझे इसी चीज को लेकर दिक्कत होती है, और अगर पीछे कोई आदमी बैठ गया, तब तो पूछिए ही मत।`ws

Splendor 2026 किसके लिए सही है?

  • Daily office use
  • गांव में चलाने के लिए
  • कम बजट में भरोसेमंद बाइक
  • पहली बाइक खरीदने वालों के लिए
  • अगर आपको ज्यादा power चाहिए तो 125cc segment देख सकते हैं।

Also Read:

Hero HF Deluxe Real Mileage Test 2026 – City, Highway & Village

Bajaj Pulsar 125 Real Mileage Test 2026 – City, Highway & Village

Hero Splendor Plus Price in Kanpur 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Hero Splendor Plus Price in Lucknow 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon vs Honda Shine 100 vs Bajaj Platina 100 – Best Mileage Bike 2026 | Which One Should You Buy?

Top 5 Best Mileage Bikes for Village Roads in India 2026 | गांव की खराब सड़कों के लिए सस्ती और मजबूत बाइक

Hero Splendor Plus Price in Varanasi 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Honda Shine 125 Price in Lucknow 2026 – ऑन रोड कीमत, Mileage और EMI किस्त की पूरी जानकारी

FAQ – Hero Splendor Plus Price in UP 2026

UP में Hero Splendor Plus 2026 की सबसे सस्ती On Road Price कितनी है?

लगभग ₹88,000 से शुरू।

क्या यह बाइक long term के लिए सही है?

हाँ, कम मेंटेनेंस और मजबूत इंजन की वजह से।

2026 मॉडल में नया क्या है?

हल्के cosmetic अपडेट और color options।


Final Verdict
2026 में भी Hero Splendor Plus उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं। अगर आपका मुख्य फोकस माइलेज और कम खर्च है, तो यह बाइक आज भी safe choice है। और आपको अपने उत्तर प्रदेश की भाषा में एकदम तरीके से बता दूँ कि ये बाइक एक ऐसी बाइक है जिसे लेने के बाद अगर आपने मेंटेनेंस का ध्यान रखा, तो ये आपके पॉकेट पे कोई भी एक्स्ट्रा लोड नहीं देगी। मतलब जो मेंटेनेंस कॉस्ट है इस बाइक का, वो बहुत कम है।

अगर आपके घर में बड़े बुजुर्ग हैं, आपके पिता हैं, दादा हैं, तो वो भी इस बाइक को आराम से चला सकते हैं, क्योंकि ये बाइक लाइट वेट है और साथ ही साथ मजबूत है। तो अगर आप डेली आपका रनिंग तीस चालीस किलोमीटर का है, एक अच्छा माइलेज और एक मजबूत बाइक चाहिए, तो आप जरूर इस बाइक के साथ जा सकते हैं।

अगर इसका डिटेल्ड रिव्यू आपको देखना है, तो आपको वीडियो मिल जाएगी। मैं लिंक दे रहा हूँ, आप वहाँ से देख सकते हैं।

हीरो की स्प्लेंडर प्लस सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक है, अगर आप इसे लेने की सोच रहे हैं, तो फिर भी मैं आखिरी में आपको यही सलाह दूंगा कि आप एक बार टेस्ट राइड जरूर लें। अगर आप शोरूम वालों से टेस्ट राइड नहीं ले सकते हैं, तो अपने आसपास में कहीं पर भी खोजेंगे, आपको हीरो स्प्लेंडर प्लस जरूर मिल जाएगी।

हर दूसरे या तीसरे घर में आप एक बार उसका टेस्ट राइड ले लीजिए, दो से चार किलोमीटर तक कंटिन्यू उसको चला लीजिए, अगर हर तरीके से आपको परफेक्ट लग रही है, तो ये बाइक आपके लिए परफेक्ट है। अगर आपका बजट अलाउ नहीं करे, तो इसी कंपनी की हीरो एचएफ डीलैक्स आती है, जिसकी कीमत इससे कम है, जिसका बहुत जल्दी हम डिटेल रिव्यू आपके सामने लेकर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *