Bajaj Pulsar 150 Price in Prayagraj 2026 – Mileage, Features & On Road Price

Bajaj Pulsar 150 Price in Prayagraj 2026 Starts From रु 1,10,849 for Single Disc Model and रु 1,17,794 for Twin Disc UG. Know All Models and their On Road Price in UP Prayagraj

Bajaj Pulsar 150 Price in Prayagraj 2026 – Variant Wise Price Table

Note: नीचे दी गई कीमतें अनुमानित हैं और Insurance, RTO Charges, Registration Fees व Dealer Offers के अनुसार थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं।

VariantEx-Showroom PriceOn-Road Price (Prayagraj)Brakes SetupBest For
Bajaj Pulsar 150 Single Disc₹1,10,849₹1,28,000 – ₹1,32,000Front Disc + Rear DrumBudget Buyers
Bajaj Pulsar 150 Single Disc UG₹1,13,864₹1,31,000 – ₹1,35,000Front Disc + Rear DrumUpdated Styling & Daily Use
Bajaj Pulsar 150 Twin Disc UG₹1,17,794₹1,35,000 – ₹1,40,000Front Disc + Rear DiscBetter Braking & Premium Feel

Bajaj Pulsar 150 On-Road Price in Prayagraj 2026

ModelPrice Range
Pulsar 150 Single Disc₹1.28 लाख – ₹1.32 लाख
Pulsar 150 Single Disc UG₹1.31 लाख – ₹1.35 लाख
Pulsar 150 Twin Disc UG₹1.35 लाख – ₹1.40 लाख

Quick Highlights

DetailsInformation
Bike NameBajaj Pulsar 150
Engine149.5cc
Total Variants3
Starting Price₹1,10,849 (Ex-Showroom)
Top Variant Price₹1,17,794 (Ex-Showroom)
Lowest On-Road Price₹1.28 लाख (Approx.)
Highest On-Road Price₹1.40 लाख (Approx.)
Available in PrayagrajYes
Popular AreasAndawa, Civil Lines, Leader Road, Naini, Phaphamau

प्रयागराज यानी संगम नगरी में Bajaj Pulsar का रुतबा हमेशा से बरकरार रहा है। युवा हों या फिर 45 से 50 साल की उम्र के लोग, प्रयागराज में भौकाल का अपना अलग ही क्रेज है और इस भौकाल में चार चाँद लगाती है Bajaj Pulsar 150। 150cc सेगमेंट की यह बाइक अपने दमदार इंजन, शानदार परफॉर्मेंस और मजबूत रोड प्रेजेंस की वजह से प्रयागराज के लोगों को काफी पसंद आती है।

अब सबसे पहले जान लेते हैं कि 2026 में कंपनी ने Pulsar 150 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध रखे हैं, और प्रयागराज के Bajaj शोरूम्स पर आपको इस बाइक के तीनों वेरिएंट आसानी से मिल जाएंगे।

सबसे पहले बात करते हैं Bajaj Pulsar 150 Single Disc की, जिसे इस बाइक का Base Variant कहा जा सकता है।

  • Ex-Showroom Price: ₹1,10,849
  • On-Road Price (Prayagraj): लगभग ₹1,28,000 से ₹1,32,000

इस कीमत पर आपको Pulsar 150 का Single Disc Variant प्रयागराज में आसानी से मिल जाएगा।

अब बात करते हैं इसके दूसरे वेरिएंट Bajaj Pulsar 150 Single Disc UG की।

  • Ex-Showroom Price: ₹1,13,864
  • On-Road Price (Prayagraj): लगभग ₹1,31,000 से ₹1,35,000

यह वेरिएंट बेस मॉडल की तुलना में थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फील और अपडेटेड स्टाइलिंग ऑफर करता है।

अब चलते हैं तीसरे और सबसे टॉप वेरिएंट की तरफ, जिसका नाम है Bajaj Pulsar 150 Twin Disc UG

  • Ex-Showroom Price: ₹1,17,794
  • On-Road Price (Prayagraj): लगभग ₹1,35,000 से ₹1,40,000

यह Pulsar 150 का Top Model है, जिसमें Twin Disc Setup मिलता है, जिससे ब्रेकिंग और कंट्रोल पहले से बेहतर हो जाता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कीमतें 2026 के अंत तक लागू मानी जा सकती हैं। यदि कंपनी भविष्य में कोई नया अपडेट जारी करती है या कीमतों में बढ़ोतरी (Price Hike) करती है, तो नई कीमतों की जानकारी अपडेट के माध्यम से मिल जाएगी। अन्यथा, जब तक नई Price List जारी नहीं होती, तब तक प्रयागराज में लगभग यही कीमतें देखने को मिलेंगी।

अब बात करते हैं On-Road Price Variation की। ऑन-रोड कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल सकता है क्योंकि इसमें Insurance, RTO Charges, Registration Fees और अन्य स्थानीय शुल्क शामिल होते हैं।

अगर प्रयागराज में Bajaj के शोरूम नेटवर्क की बात करें, तो United Bajaj सबसे बड़े डीलर्स में से एक है। इसके अलग-अलग ब्रांच शहर के कई इलाकों में मौजूद हैं, जैसे:

  • अन्दावा (Andawa)
  • सिविल लाइंस (Civil Lines)
  • लीडर रोड (Leader Road)
  • नैनी (Naini)
  • फाफामऊ (Phaphamau)

इन सभी लोकेशनों पर आपको Bajaj Pulsar 150 के तीनों वेरिएंट उपलब्ध मिल जाएंगे और कीमतें भी लगभग इसी रेंज में देखने को मिलेंगी।

कुल मिलाकर, अगर आप प्रयागराज में एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो भौकाल, परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और भरोसेमंद इंजीनियरिंग का शानदार कॉम्बिनेशन देती हो, तो Bajaj Pulsar 150 आज भी शहर के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक बनी हुई है।

Bajaj Pulsar 150 Mileage in Prayagraj

प्रयागराज वालों के लिए Mileage बहुत मायने रखता है। बाइक भले ही Bajaj Pulsar 150 जैसी 150cc सेगमेंट की हो, लेकिन उम्मीद हर किसी को 125cc बाइक जैसी बेहतर माइलेज की रहती है। अच्छी बात यह है कि Pulsar 150 इस मामले में अपने ग्राहकों को ज्यादा निराश नहीं करती।

हालांकि, इलाहाबाद (प्रयागराज) के कटरा, चौक और जॉन्सनगंज जैसी तंग और भीड़भाड़ वाली गलियों में लगभग हर बाइक का माइलेज प्रभावित होता है और यही स्थिति Bajaj Pulsar 150 के साथ भी देखने को मिलती है।

अगर बाइक को प्रयागराज शहर के सामान्य ट्रैफिक में चलाया जाए, तो यह लगभग 40 kmpl तक का माइलेज आसानी से दे सकती है। लेकिन जैसे ही बाइक चौक और अन्य जाम वाले इलाकों की भारी भीड़ में फंसती है, इसका माइलेज घटकर करीब 35 kmpl तक आ सकता है।

वहीं, जब यह बाइक शहर की भीड़भाड़ से निकलकर खुली और स्मूथ सड़कों पर पहुंचती है, जैसे कि:

  • झूंसी से आगे अन्दावा की तरफ
  • फाफामऊ मोड़ से आगे
  • जलवा से आगे
  • नैनी से आगे

तो बेहतर रोड कंडीशन और कम ट्रैफिक की वजह से इसका माइलेज बढ़कर लगभग 45 kmpl तक पहुंच सकता है।

अगर Highway Riding की बात करें, तो कई राइडर्स ने Pulsar 150 से 45 से 50 kmpl के बीच का माइलेज भी प्राप्त किया है। यानी कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रयागराज की सड़कों पर Bajaj Pulsar 150 आपको माइलेज के मामले में निराश नहीं करेगी।

हालांकि, यहां दो महत्वपूर्ण शर्तें लागू होती हैं।

पहली शर्त, यदि आप बताए गए माइलेज आंकड़ों के आसपास का माइलेज चाहते हैं, तो बाइक को Single Rider के साथ चलाना बेहतर रहेगा। क्योंकि जैसे-जैसे बाइक पर वजन बढ़ता है और Rider के साथ Pillion Rider भी बैठता है, माइलेज में स्वाभाविक रूप से गिरावट देखने को मिलती है।

दूसरी शर्त, बाइक को Eco Speed Range में चलाना जरूरी है। यदि आप केवल भौकाल बनाने के लिए अपनी Pulsar 150 को लगातार 80 से 90 kmph या उससे अधिक स्पीड पर चलाते हैं, तो वहां माइलेज में गिरावट आना तय है।

इसलिए अगर आपको Mileage और भौकाल दोनों का सही संतुलन चाहिए, तो बाइक को संतुलित स्पीड पर चलाना और अनावश्यक हाई-स्पीड राइडिंग से बचना जरूरी है। ऐसा करने पर Bajaj Pulsar 150 प्रयागराज की सड़कों पर परफॉर्मेंस, स्टाइल और माइलेज—तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देने में सक्षम साबित होती है।

Bajaj Pulsar 150 Specification

ENGINE

Type4-Stroke, 2-Valve, Twin Spark BSVI Compliant FI Engine
Displacement149.50 cc
Max Power10.3 kW (14 PS) @ 8500 rpm
Max Torque13.25 Nm @ 6500 rpm

FUEL TANK

Total litres15 L

TYRES

FrontPulsar 150 Twin Disc90/90-17, 49P TubelessPulsar 150 Single Disc80/100-17, 46P Tubeless
RearPulsar 150 Twin Disc120/80-17, 61P TubelessPulsar 150 Single Disc100/90-17, 55P Tubeless

SUSPENSION

FrontPulsar 150 Twin Disc37 mm TelescopicPulsar 150 Single Disc31 mm Telescopic
RearTwin Hydraulic Suspension

BRAKES

FrontPulsar 150 Twin Disc280 mm DiscPulsar 150 Single Disc260 mm Disc
RearPulsar 150 Twin Disc230 mm DiscPulsar 150 Single Disc130 mm Drum

DIMENSIONS

LengthPulsar 150 Twin Disc2035 mmPulsar 150 Single Disc2055 mm
Ground clearance165 mm
HeightPulsar 150 Twin Disc1115 mmPulsar 150 Single Disc1060 mm
WidthPulsar 150 Twin Disc750 mmPulsar 150 Single Disc765 mm
WheelbasePulsar 150 Twin Disc1345 mmPulsar 150 Single Disc1320 mm
Kerb WeightPulsar 150 Twin Disc150 kgPulsar 150 Single Disc148 kg

ELECTRICALS

SystemDC, 12V, 4Ah VRLA
LED Headlamps and Blinkers35/35 W with 2 pilot lamps, With AHO (Auto Headlamp On)
Digital ConsoleFully Digital Reverse Monochrome LCD Speedometer with Bluetooth connectivity,Call Accept/Reject, Missed call and mesage alert, Gear indicator, Clock & DTE. Available in TD and select SD variant only.
USB charging portStandard USB charging port included

ALSO READ :

Hero Splendor Plus Flex Fuel Price in UP 2026 – Mileage, Image, Colors & On Road Price

Hero HF Deluxe Flex Fuel Price in UP 2026 – Mileage, Images, Colors & On Road Price

Cheapest Pulsar Bike in Varanasi 2026 – Price, EMI & Mileage (सबसे सस्ती पल्सर)

Hero Splendor Plus Price in Prayagraj 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Honda Shine 125 Price in Prayagraj 2026 – ऑन रोड कीमत, Mileage और EMI किस्त की पूरी जानकारी


FAQ – Bajaj Pulsar 150 Price in Prayagraj 2026

Bajaj Pulsar 150 की कीमत प्रयागराज में कितनी है?

Bajaj Pulsar 150 की ऑन-रोड कीमत प्रयागराज में लगभग ₹1.28 लाख से ₹1.40 लाख तक जाती है। कीमत आपके चुने हुए वेरिएंट, इंश्योरेंस और RTO चार्ज के अनुसार बदल सकती है।

Bajaj Pulsar 150 Single Disc की ऑन-रोड प्राइस प्रयागराज में कितनी है?

Pulsar 150 Single Disc वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.28 लाख से ₹1.32 लाख के बीच पड़ती है।

Bajaj Pulsar 150 Twin Disc UG की ऑन-रोड कीमत कितनी है?

टॉप मॉडल Pulsar 150 Twin Disc UG की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.35 लाख से ₹1.40 लाख तक जा सकती है।

Bajaj Pulsar 150 में कितने वेरिएंट उपलब्ध हैं?

2026 में Bajaj Pulsar 150 मुख्य रूप से तीन वेरिएंट में उपलब्ध है:
Pulsar 150 Single Disc
Pulsar 150 Single Disc UG
Pulsar 150 Twin Disc UG

प्रयागराज में Bajaj Pulsar 150 का रियल माइलेज कितना है?

प्रयागराज के सामान्य शहर ट्रैफिक में Bajaj Pulsar 150 लगभग 38-40 kmpl का रियल माइलेज दे सकती है।

चौक, कटरा और जॉन्सनगंज जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में Pulsar 150 कितना माइलेज देती है?

भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति में Pulsar 150 का माइलेज घटकर लगभग 35 kmpl तक आ सकता है।

प्रयागराज के बाहर खुली सड़कों पर Pulsar 150 कितना माइलेज देती है?

झूंसी, अन्दावा, फाफामऊ, जलवा और नैनी जैसे क्षेत्रों की खुली सड़कों पर Pulsar 150 लगभग 45 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

क्या Bajaj Pulsar 150 हाईवे पर 50 kmpl का माइलेज दे सकती है?

हाँ, कई राइडर्स ने हाईवे पर Eco Riding और Single Rider के साथ 45 से 50 kmpl तक का माइलेज प्राप्त किया है।

Bajaj Pulsar 150 का माइलेज कम होने के मुख्य कारण क्या हैं?

माइलेज कम होने के प्रमुख कारण हैं:
लगातार ट्रैफिक और जाम
हाई स्पीड राइडिंग
दो लोगों का सफर
गलत टायर प्रेशर
समय पर सर्विस न कराना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *