अगर आप 125cc सेगमेंट में एक स्पोर्टी लुक वाली, दमदार माइलेज और भरोसेमंद इंजन वाली बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो Bajaj Pulsar 125 Price in UP 2026 जरूर जाननी चाहिए। बजाज की Pulsar सीरीज भारत में युवाओं की पहली पसंद रही है और 125cc सेगमेंट में भी यह बाइक शानदार विकल्प मानी जाती है।
Bajaj Pulsar 125 Price in UP 2026
इस आर्टिकल में हम जानेंगे:
On Road Price in UP
Bajaj Pulsar 125 2026 Mileage
Bajaj Pulsar 125 2026 EMI Details
Bajaj Pulsar 125 2026 Mileage & Engine Performance
Bajaj Pulsar 125 2026 Features & Specifications
2026 में इसे खरीदना चाहिए या नहीं ?

Bajaj Pulsar 125 On Road Price in UP 2026
Bajaj Pulsar 125 Price in UP 2026 – Uttar Pradesh में Bajaj Pulsar 125 की ऑन रोड कीमत शहर के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। नीचे अनुमानित कीमत दी जा रही है:
वेरिएंट
Ex Showroom (UP)
Carbon Fibre Single Seat – ₹89,633 लगभग
On Road Price
₹1,05,00- – ₹1,10,000
Carbon Fibre Split Seat
₹91,651 Ex Showroom (UP)
On Road Price
₹1,07,000 – ₹1,12,000
नोट: RTO और इंश्योरेंस के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है।
अगर आप लखनऊ, कानपुर, वाराणसी या गोरखपुर जैसे शहरों में खरीदते हैं तो ऑन रोड कीमत थोड़ा अलग हो सकती है।
जो यहाँ पर एक्स शोरूम प्राइस बताई गई है, वो तो पूरे यूपी में same to same मिलेगी, लेकिन जो ऑन रोड प्राइस है, उसमें थोड़ा ऊपर-नीचे फासला देखने को मिलता है और ऐसा हर शोरूम वालों के हिसाब से अलग होता है।
इसलिए मैंने आपको बजट बताया है कि आप इसी के इसी के बीच में, जैसे अगर आप इसका स्प्लिट सीट लेते हैं, तो एक लाख सात हजार से एक लाख बारह हजार तक का अपना बजट रखिएगा। अगर इस बीच में आपका बजट है, तो आप यूपी छोड़िए, इंडिया के किसी भी कोने में हो, किसी भी शहर में हो, तो आपको ये वाली जो variant है, स्प्लिट सीट का वो मिल जाएगा।
और अगर आप एक लाख पाँच हजार से एक लाख दस हजार तक का बजट रखते हैं, तो आपको इसका सिंगल सीट variant जो है, वो मिल जाएगा।
Bajaj Pulsar 125 Engine & Performance
इस बाइक में जो इंजन है, उसमें जो आपको पॉवर मिलती है, वो 8.6KW किलो वॉट यानी कि 11.8 पीएस की पॉवर मिलती है और 10.8 न्यूटन मीटन का टॉर्क मिलता है।
तो ये जो पॉवर और टॉर्क है, ना ये इतना सुफिशिएंट है, जैसे अगर आप पहाड़ों वाली जगहों पे रहते हैं और चढ़ाई ज्यादा है और अगर आप सिंगल चलते हैं, तो ये बाइक कहीं से भी आपको निराश नहीं करेगी। पॉवर परफॉर्मेंस इसका इंजन का बहुत बढ़िया है, लेकिन अगर आप दो लोगों के साथ पहाड़ों पे चढ़ाई करेंगे, तो जाहिर सी बात है, एक सौ पच्चीस सीसी का इंजन है, तो इसे पॉवर ज्यादा लगानी पड़ेगी।
तो जो फ्यूअल कंसम्पशन है, वो भी ज्यादा देखने को मिलेगा, लेकिन अगर आप सिटी में रहते हैं या फिर आप गाँव वाले एरिया में रहते हैं, तब एक सौ पच्चीस सीसी के हिसाब से जो पॉवर और टॉर्क इसमें मिल रहा है, वो बहुत सुफिशिएंट है, आपको कहीं से भी निराश नहीं होना है।
Bajaj Pulsar 125 Mileage in UP
Pulsar 125 Mileage – ये बड़ा ही जरूरी विषय होता है। वैसे देखा जाए तो बाइक पल्सर अपने आप में एक ब्रांड है। पल्सर ही अपने आप में एक ब्रांड है, लेकिन फिर भी माइलेज की बात सबसे पहले की जाती है। सवाल होता है कि यार हमारी पल्सर माइलेज कितना देगी?
चलिए ज्यादा घुमा फिराकर नहीं, सीधे आपको बता देता हूँ कि अगर आप शहर में चलते हैं, तो आपको ये पचपन तक का माइलेज दे सकती है और अगर आप हाईवे पे चलते हैं, तो ये पचपन के ऊपर का माइलेज निकाल सकती है, लेकिन ये माइलेज तभी मिलेगा जब आपकी राइडिंग क्वालिटी बेहतर होगी। अगर आप बंपर ट्रैफिक में चलते हैं, तो फिर ये माइलेज घट के पचास के नीचे भी आ सकता है।
तो जरूर इस चीज का ध्यान रखें। बजाज पल्सर का इंजन परफॉर्मेंस तो बहुत अच्छा है, लेकिन माइलेज आपकी राइडिंग क्वालिटी पे डिपेंड करता है। अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, गाँव वाली सड़कों पे चलते हैं, तो ये पचास से साठ के बीच का माइलेज आपको दे देगी। बस ढंग से चलाइएगा। समय-समय पर अगर आप मेंटेनेंस का ध्यान रखेंगे, चैन-वैन लुप करते रहेंगे, सर्विस समय-समय पर होती रहेगी, तो फिर ये आपको ज्यादा निराश नहीं करेगी।
Bajaj Pulsar 125 Features & Specifications
Pulsar 125 Features – जब हम बात Bajaj Pulsar 125cc के Features और specifications की करते हैं, तो सबसे पहले बात आती है Meter Console की
मीटर कंसोल आपको Fully Digital मिलता है, इसमें आपको ऑडोमीटर, ट्रिपमीटर, टाइम, फ्यूल इंडिकेटर, इंजन मॉल फंक्शन लाइट, साथ ही साथ न्यूट्रल लाइट, ये सारी जानकारी आपको मिल जाती है। जितनी जरूरत है, उतना कंपनी ने दे रखा है।

साथ ही साथ, अगर आप Bluetooth Connectivity के माध्यम से अपने फोन को कनेक्ट करना चाहें, तो ये Feature भी पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी में अब उपलब्ध है। आप अपने फोन को ब्लूटूथ के माध्यम से इसे कनेक्ट कर सकते हैं और इसके बाद आपके मोबाइल पर जो भी कॉल, मैसेज अलर्ट्स आएंगे, वो सब आप इसके मीटर कंसोल के स्क्रीन पर देख सकते हैं।
अब हम बात करते हैं इसके दूसरे Feature की, वो है इसका Headlight
Pulsar 125 Features – जो मेन हेडलाइट है, वो कंपनी ने पूरी तरीके से चेंज कर दिया है। अब आपको Fully LED Setup मिलता है। पहले यहाँ पर हाइलोजन बल्ब मिलता था, लेकिन अब फुल्ली एलईडी सेटअप आ चुका है। कंपनी का दावा है कि ये जो उजाला मिलेगा आपको एलईडी हेडलाइट से, वो बहुत अच्छी है, आपको कोई शिकायत नहीं होगी।
हालांकि, Night Visibility की अगर बात करें, तो नो डाउट, हाइलोजन के कम्पेरिजन में इसकी विजिबिलिटी बहुत अच्छी है, लेकिन कुछ लोग ये कह रहे हैं कि ये जो मेन हेडलाइट की पूरी डिजाइन है, वो उन्हें पसंद नहीं आ रही है। हालांकि, आपको आ रही है कि नहीं ?
तीसरे Feature की बात कर लेते हैं, वो है Mobile Charging Port
Pulsar 125 Features – जो मोबाइल चार्जिंग पोर्ट है, वो आपको मीटर कंसोल के लेफ्ट साइड में देखने को मिलता है। वहाँ पर आप अपने फोन को चलती बाइक पर चार्ज कर सकते हैं।

अब अगर हम अगले Feature की बात करें, तो वो है इस बाइक का Split Seat Variant
Pulsar 125 Features – जी हाँ, इसमें आपको दो विकल्प मिलते हैं, दोनों ही में आपको दो हजार का फर्क भी है। तो अगर आप इसका सिंगल सीट लेना चाहें, तो ले सकते हैं। अगर इमर्जेंसी कंडीशन में तीन लोगों को बैठ के बाइक पे चलना होगा, तो आप निराश नहीं होंगे, लेकिन अगर आप थोड़ी सी अच्छी लुकिंग के साथ स्प्लिट सीट लेना चाहते हैं, जो थोड़ा और स्पोर्टी दिखे, तो आप स्प्लिट सीट के साथ भी जा सकते हैं।
अब बात करते हैं इसके ब्रेक्स की, तो भैया, आगे आपको मिलता है दो सौ चालीस एमएम का ड्रम ब्रेक विद एएसबी, यानी कि एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम। पिछला ब्रेक लगाएंगे, तो अगला ब्रेक साथ में काम करेगा। पीछे का जो ब्रेक मिलता है, वो आपको ड्रम ब्रेक मिलता है, एक सौ तीस एमएम का।
तो ब्रेकिंग क्वालिटी अच्छी है, दोनों ब्रेक अगर आप एक साथ लगाते हैं, तो आपको निराश नहीं होना है। अगली चीज आती है सस्पेंशन, तो आगे आपको जो सस्पेंशन कंपनी लगाकर दे रही है, वो है टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और जो पीछे सस्पेंशन आपको मिलेगा, वो है ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन।
सस्पेंशन कैसा है, मैं आपको बता दूँ, अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, आप निराश नहीं होंगे। थोड़ा सा स्टिफ है सस्पेंशन क्वालिटी, लेकिन टिकाऊ है और बढ़िया है, तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
इस बाइक की जो लंबाई है, वो दो हजार बयालीस एमएम है। ग्राउंड क्लियरेंस एक सौ पैंसठ एमएम है, जो कि इंडियन रोड्स के हिसाब से परफेक्ट है। इस बाइक का जो वजन है, वो स्प्लिट सीट का एक सौ छियालीस किलोग्राम है, सिंगल सीट का एक सौ चवालीस किलोग्राम है। Pulsar 125 Features
Bajaj Pulsar 125 2026 Advantage
- Best Resell Value
- Same as Bajaj Pulsar 150cc
- Best For Daily Commute
- High Brand Value in UP
- Realible Engine & Performance
जब हम बात बजाज पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी के एडवांटेज यानी कि इसके फायदे की करते हैं, तो सबसे पहले बेस्ट रीसेल वैल्यू आती है। अब देखिए, अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो जाहिर सी बात है कि पल्सर अपने आप में एक ब्रांड है, आपको पता होगा। और उत्तर प्रदेश में भौकाल का दूसरा नाम भी पल्सर को ही माना जाता है, इसलिए लोग इसको रीसेल वैल्यू के स्तर पे बहुत ढंग से देखते हैं। जब भी सेकंड हैंड पल्सर बिकने जाती है, तो उसकी अच्छी कीमत देखने को मिलती है।
दूसरी चीज है, सेम एस बजाज पल्सर वन फिफ्टी सीसी, यानी कि जो बजाज की पल्सर एक सौ पचास सीसी आती है, हूबहू उसी की तरह ये दिखती है। और ये इसके लिए एडवांटेज इसलिए है, क्योंकि अगर आपके पास कम बजट है, तो आप एक सौ पच्चीस सीसी वाली ले लेंगे, लेकिन लुक आपको एक सौ पचास सीसी वाला मिलेगा।
अगला फायदा है, वो है बेस्ट फॉर डेली कम्यूट। अब देखिए, अगर आप ऑफिस जाते हैं, कॉलेज जाते हैं और डेली आपका रन अप तीस-चालीस पचास किलोमीटर का है, तो ये बाइक स्पोर्टी होने के साथ-साथ डेली कम्यूट बाइक भी साबित होगी।
अगली चीज आती है, हाई ब्रांड वैल्यू इन यूपी। जैसा कि मैंने बोला, यूपी में पल्सर की ब्रांड वैल्यू बहुत ज्यादा है, ये इसका एक बड़ा एडवांटेज है।
अगली चीज आती है, रिलाइबल इंजन एंड परफॉर्मेंस, यानी कि जो इसका इंजन है, वो आपको काफी भरोसेमंद मिलता है। परफॉर्मेंस इसका बहुत अच्छा है, जब आप चलाएंगे, तो आपको महसूस होगा कि हाँ, राइड इसकी काफी स्मूथ है, चलाने में मजा आता है।
Bajaj Pulsar 125 2026 Disadvantage
- Brakes Could be better
- You don’t get the desired mileage
- The rear tyre on the single-seat model feels thin
- Vibration is felt in the handlebar when the speed goes above 50
जब हम बजाज पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी के डिसएडवांटेज यानी इसकी कमियों के बारे में बात करते हैं, तो सबसे पहले आता है ब्रेक्स कूड बी बेटर, यानी कि जो इसके ब्रेक्स हैं, हालांकि ठीक हैं, लेकिन उतने अच्छे नहीं हैं। इन्हें और बेहतर किया जा सकता है, क्योंकि आगे दो सौ चालीस एमएम का ड्रम ब्रेक मिलता है और ये सफिशिएंट कभी-कभी नहीं लगता। और पीछे अगर एक डिस्क ब्रेक होता, तो और भी बेहतर होता, लेकिन एक सौ तीस एमएम के ड्रम ब्रेक के साथ काम चलाना पड़ता है।
अगर आप दोनों ब्रेक एक साथ इस्तेमाल करेंगे, तब तो आपको बढ़िया ब्रेकिंग मिलेगी, लेकिन अगर आप सिंगल ब्रेक इस्तेमाल करेंगे, खासकर पीछे वाला ब्रेक, तब आप काफी निराश हो जाएंगे, क्योंकि पीछे वाला ब्रेक बहुत ढंग से रेस्पॉन्ड नहीं करता है।
अगली चीज आती है, यू डिड नॉट गेट द डिजायरड माइलेज। देखिए, माइलेज को लेकर बहुत से लोगों ने बजाज पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी में अच्छा माइलेज निकाला है, लेकिन ज्यादातर लोग शौक की वजह से लेते हैं, फिर बाद में उनका रोना सिर्फ माइलेज को लेकर होता है, क्योंकि ये बात सही है कि अगर आप शहर में चलाते हैं, थ्रोटल का थोड़ा सा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ये बाइक आपको पचास से पचपन के बीच में लुड़का देगी। कई लोगों को तो पचास से कम का माइलेज भी देखने को मिला है, तो माइलेज आपके मन मुताबिक नहीं मिल पाएगा।
अगली चीज आती है, वो है रियर टायर ऑन द सिंगल सीट मॉडल फील्स थिन। अगर आप इसका सिंगल सीट वेरिएंट लेने जाते हैं, तो पिछला टायर पतला लगता है, पूरी बाइक भौकाली लगती है, लेकिन पीछे से टायर पतला होने की वजह से जो पीछे से लुक आता है पल्सर का, वो मजा नहीं आता है।
अगली चीज आती है, वाइब्रेशन इज़ फेल्ट इन द हैंडल बार व्हेन द स्पीड गोज अबाउट फिफ्टी। जब आप बजाज पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी को पचास की स्पीड से ज्यादा लेकर जाएंगे, तो आपको हैंडल बार पे वाइब्रेशन फील होगा। जब आप सत्तर की स्पीड से ऊपर लेकर जाएंगे, तो हैंडल बार के साथ-साथ आपको पैडल पे भी छोटा वाइब्रेशन महसूस होगा।
Final Verdict
अब हम आते हैं निष्कर्ष पे, कि क्या 2026 हमे Bajaj Pulsar 125cc लेनी चाहिए या फिर किसी दूसरी बाइक की तरफ शिफ्ट करना चाहिए? इसका जवाब ये है, आप पहले बजाज पल्सर एक सौ पच्चीस सीसी का टेस्ट राइड ले लीजिए। लगभग चार से पाँच किलोमीटर का टेस्ट राइड ले लीजिएगा और अपने हाइट के अकॉर्डिंग हर एक कॉर्नर से चेक कर लीजिएगा कि बाइक परफेक्ट है या फिर नहीं।
दूसरी चीज ये है, ये बाइक इंजन परफॉर्मेंस वाइज बहुत अच्छी है। अगर रोजाना आपका रनअप लगभग तीस-चालीस-पचास किलोमीटर का है, तो ये बाइक परफेक्ट साबित होगी। अगर आप हाईवे पे चलना चाहते हैं, वहाँ पर भी ये बाइक आपको निराश नहीं करेगी। पहाड़ों पर अगर आप अकेले चलना चाहते हैं, तो भी बाइक आपको निराश नहीं करेगी।
इसीलिए मैं फाइनली ये बात आपसे कह रहा हूँ, कि लेने से पहले आप टेस्ट राइड जरूर ले लीजिएगा, क्योंकि इंडियन मार्केट में एक सौ पच्चीस सीसी सेगमेंट में बहुत सी बाइकें उपलब्ध हैं, जिन्हें आप कंसीडर कर सकते हैं।
आप चाहे तो यहाँ कुछ प्रमुख डेली कम्यूट बाइक की लिस्ट है जिनकी ऑन रोड कीमत जान सकते है.
- Hero Splendor Plus Price in UP 2026
- Hero HF Deluxe Price in UP 2026
- Honda Shine 125 Price in UP 2026
- Bajaj Platina 110 Price in UP 2026
- Bajaj Pulsar 125 Price in UP 2026
- Bajaj Platina 100 Price in UP 2026
- TVS Sport Price in UP 2026
- Hero Splendor Plus XTEC 2.0 Price in UP
- Honda Shine 100 Dx Price in up
- Honda Shine 100 Price in UP
- Hero HF 100 Price in UP 2026



