Prayagraj Budget Mileage Bikes 2026 की इस लिस्ट में जानिए top 5 best bikes under ₹1 lakh जो शानदार mileage देती हैं और Prayagraj की city roads के लिए perfect choice हैं।

Prayagraj, जिसे पहले Allahabad के नाम से जाना जाता था, और जिसे Sangam Nagri भी कहा जाता है, एक ऐसा शहर है जहाँ तीन नदियों का पवित्र संगम होता है। यह शहर सिर्फ अपनी धार्मिक पहचान के लिए ही नहीं, बल्कि competitive students hub के रूप में भी पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है।
हर साल Uttar Pradesh के अलग-अलग जिलों जैसे Ghazipur, Kanpur, Azamgarh, Mau, Deoria, Gorakhpur, Ballia आदि से हजारों छात्र यहाँ पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
अब चाहे ये students हों या Prayagraj के local residents, दोनों के लिए एक common जरूरत होती है — एक ऐसी budget-friendly bike जो कम कीमत में आए और साथ ही शानदार mileage भी दे, ताकि daily travel में जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, हमने आपके लिए Prayagraj Budget Mileage Bikes की एक ऐसी लिस्ट तैयार की है जिसमें शामिल हैं Top 5 bikes under ₹1 lakh। इन बाइक्स की खास बात यह है कि अगर आपका बजट ₹1 लाख तक है, तो इनमें से कई options आपको इससे भी कम कीमत में मिल जाएँगे, जिससे आपके ₹10,000 से ₹20,000 तक की बचत भी हो सकती है।
सबसे important factor यहाँ mileage रखा गया है, क्योंकि एक सस्ती बाइक तभी फायदेमंद होती है जब वह long term में fuel cost को कम रखे। इसलिए इस लिस्ट में उन्हीं बाइक्स को शामिल किया गया है जो बेहतरीन mileage देने के साथ-साथ market में सबसे ज्यादा बिकने वाली (best-selling) भी हैं।
हालाँकि market में और भी कई bikes available हैं जो अच्छा mileage देती हैं, लेकिन यहाँ हमने केवल उन्हीं top 5 most popular और भरोसेमंद bikes को चुना है, जिन पर लोग सबसे ज्यादा trust करते हैं।
अब आगे हम इन सभी बाइक्स के बारे में detail में जानेंगे, जिसमें उनकी price, mileage और key features शामिल होंगे।
Top 5 Best Mileage Bike in Prayagraaj
भारतीय बाइक बाजार में सबसे पहला नाम आता है Hero Splendor Plus का। अब ये एक ऐसी bike है जो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी मजबूती, भरोसेमंद engine और लंबे समय तक साथ देने की capability की वजह से Hero Splendor Plus Indian market के साथ-साथ Prayagraj (Allahabad) में भी बहुत ज्यादा famous है।
अब बात की जाए Hero MotoCorp की, तो Hero Splendor Plus एक ऐसी bike है जो सबसे ज्यादा बिकती है, खासकर Prayagraj और आसपास के rural areas में। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इसे बढ़-चढ़कर पसंद करते हैं, और इतना ही नहीं, शहरी लोग भी इस पर अपना भरोसा दिल खोलकर दिखाते हैं।
Hero Splendor Plus की कुछ खासियतें जो इसे Prayagraj की सड़कों के लिए best mileage bike बनाती हैं —
पहला factor है इसका simple design।
दूसरी चीज़ है इसका wide service network (Prayagraj में आसानी से service मिल जाती है)।
तीसरी और सबसे important चीज़ है इसका mileage — eco riding पर ये 70 kmpl तक देती है।
👉 Price in Prayagraj (Ex-showroom): ₹76,039 – ₹77,274
👉 On-road Price: ₹92,000 – ₹96,000
अब बढ़ते हैं दूसरे नंबर की तरफ, जो है TVS Sport। ये bike Prayagraj (Allahabad) में mileage के लिए काफी popular है।
TVS Sport एक ऐसी bike है जिसे बेहतरीन mileage के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस bike की सबसे बड़ी खासियत है इसका DuraLife engine। Company का दावा है कि यह engine इतना durable है कि लंबे समय तक आपका साथ निभाता है।
TVS Sport सड़कों पर काफी ज्यादा देखने को मिलती है और अपने बेहतरीन mileage की वजह से यह Indian market में बहुत ज्यादा famous भी है। साथ ही साथ, TVS का service network भी काफी चौड़ा है, जिसकी वजह से अगर इस bike को rural areas या गांव जैसे इलाकों में भी लिया जाता है, तो servicing के लिए ज्यादा इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।
इसके अलावा, इसका maintenance cost भी काफी कम है। अगर समय-समय पर इसकी servicing और maintenance का ध्यान रखा जाए, तो extra pocket पर कोई भी लोड नहीं पड़ता।
यही वजह है कि जो students रोजाना coaching, library या classes के लिए आते-जाते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर option बन जाती है। साथ ही, जो लोग daily office जाते हैं और जिनका रोज का run लगभग 30–40 km होता है, उनके लिए भी TVS Sport एक काफी अच्छा और भरोसेमंद विकल्प साबित होती है।
इसमें मिलता है DuraLife engine और low maintenance cost।
👉 Mileage: 75 kmpl (eco ride)
👉 Price (Ex-showroom Prayagraj): ₹60,050 – ₹61,550
👉 On-road Price: ₹72,000 – ₹76,000
अब बात करते हैं तीसरी bike की, जिसका नाम है Honda Shine 100।
यह bike पिछले कुछ सालों में Prayagraj market में तेजी से popular हुई है क्योंकि यह budget-friendly है और mileage भी अच्छा देती है।
Honda Shine 100 एक ऐसी bike है जो Indian bike market में बहुत पहले से नहीं है, बल्कि पिछले 2–3 सालों में ही company ने इसे launch किया है, खास तौर पर 100cc segment को target करते हुए।
अब उस हिसाब से देखा जाए तो यह bike performance के मामले में काफी अच्छा कर रही है, क्योंकि इसमें mileage काफी बेहतरीन मिलता है। साथ ही, इसमें Honda का engine दिया गया है, जो काफी smooth और refined माना जाता है।
इसी वजह से लोग Honda brand पर भरोसा भी करते हैं और इस bike को पसंद भी कर रहे हैं। अगर इसके sales graph की बात करें, तो यह bike अपने performance से हर किसी को चौंका रही है और लगातार popularity हासिल कर रही है।
यही कारण है कि आज के समय में Honda Shine 100, 100cc segment में एक strong और reliable option बनकर सामने आई है, जिसे लोग तेजी से अपनाते जा रहे हैं।
👉 Mileage: 70 kmpl
👉 Ex-showroom Price (Prayagraj): ₹63,555
👉 On-road Price: ₹76,000 – ₹78,000
अब बात करते हैं चौथे नंबर की bike की, जिसका नाम है Bajaj CT 110X।
यह bike खासकर Prayagraj की खराब सड़कों और ग्रामीण इलाकों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।
Bajaj CT 110X एक ऐसी bike है जो खासकर Prayagraj (Allahabad) की roads और rural areas के लिए काफी suited मानी जाती है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका strong suspension और rugged build, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक ride देता है।
Prayagraj के आसपास के गांवों और rough roads के लिए यह bike एक strong और reliable option बनती है। साथ ही इसका mileage भी अच्छा है, जो इसे daily use के लिए perfect बनाता है।
👉 Mileage: 75 kmpl
👉 Ex-showroom Price: ₹70,594
👉 On-road Price: ₹84,000 – ₹86,000
अब बढ़ते हैं पाँचवे नंबर की तरफ, जिसका नाम है Hero HF Deluxe।
यह bike भी Prayagraj (Allahabad) में काफी ज्यादा चलती है और Splendor का strong alternative मानी जाती है।
Hero HF Deluxe एक ऐसी bike है जो Indian market में अपनी मजबूती और mileage के लिए जानी जाती है। खासकर Prayagraj (Allahabad) जैसे शहर में, जहाँ students और daily commuters की संख्या काफी ज्यादा है, यह bike एक perfect budget option बन जाती है।
इसमें मिलता है Hero का reliable engine, जो long-term usage के लिए काफी भरोसेमंद माना जाता है। साथ ही इसका mileage भी काफी अच्छा है, जिससे daily travel में fuel cost कम रहता है।
Prayagraj में coaching, library और city travel के लिए यह bike काफी ज्यादा use की जाती है। यही वजह है कि यह bike यहाँ के लोगों के बीच एक trusted daily साथी बन चुकी है।
👉 Mileage: 70–75 kmpl
💰 Price (Prayagraj Ex-showroom):
- HF Deluxe Pro: ₹69,719
- HF Deluxe i3S OBD2B: ₹66,243
- HF Deluxe Kick Start: ₹61,500
- HF Deluxe Self Start: ₹64,188
- HF Deluxe All Black: ₹65,785
👉 On-road Price: ₹80,000 – ₹86,000
📊 Mileage Comparison Table
| Bike Name | Mileage (kmpl) |
|---|---|
| Hero Splendor Plus | 60–70 |
| TVS Sport | 70–75 |
| Honda Shine 100 | 60–70 |
| Bajaj CT 110X | 70–75 |
| Hero HF Deluxe | 60–75 |
💸 Price Comparison Table (On-Road Prayagraj)
| Bike | Price Range |
|---|---|
| Hero Splendor Plus | ₹92K – ₹96K |
| TVS Sport | ₹72K – ₹76K |
| Honda Shine 100 | ₹76K – ₹78K |
| Bajaj CT 110X | ₹84K – ₹86K |
| Hero HF Deluxe | ₹80K – ₹86K |
⚖️ Final Comparison Table
| Bike | Mileage | Price | Best For |
|---|---|---|---|
| Splendor Plus | 70 | High | भरोसा + resale |
| TVS Sport | 75 | Low | Best mileage |
| Shine 100 | 70 | Medium | Comfort |
| CT 110X | 75 | Medium | खराब सड़क |
| HF Deluxe | 75 | Low | Budget option |
Also Read:
लू से बचकर Bike कैसे चलाएं? (Heatstroke Safety Guide for Riders in 45°C Summer)
गर्मी में Bike Overheat क्यों होती है? (Engine Heat Problem Solution Guide 2026)
Top 5 Best Budget Bikes in India 2026 with 70+ kmpl Mileage | कम बजट में शानदार माइलेज
FAQ – Prayagraj Budget Mileage Bikes 2026
Prayagraj में सबसे ज्यादा mileage देने वाली bike कौन सी है?
Prayagraj में TVS Sport और Hero HF Deluxe सबसे ज्यादा mileage देने वाली bikes मानी जाती हैं, जो ideal conditions में 70–75 kmpl तक का mileage दे सकती हैं।
₹1 लाख के अंदर Prayagraj में कौन-कौन सी best bikes मिलती हैं?
₹1 लाख के अंदर Prayagraj में आपको Hero Splendor Plus, TVS Sport, Honda Shine 100, Bajaj CT 110X और Hero HF Deluxe जैसी bikes आसानी से मिल जाती हैं।
Prayagraj (Allahabad) की roads के लिए कौन सी bike best है?
Prayagraj की city + rural mix roads के लिए Bajaj CT 110X (rough roads) और Splendor Plus (city use) सबसे अच्छे options माने जाते हैं।
Students के लिए Prayagraj में सबसे अच्छी budget bike कौन सी है?
Prayagraj में coaching और daily travel करने वाले students के लिए TVS Sport और Hero HF Deluxe best मानी जाती हैं क्योंकि ये low cost + high mileage देती हैं।
Prayagraj में bike का on-road price कितना बढ़ जाता है?
Prayagraj में किसी भी bike का on-road price आमतौर पर ₹10,000 – ₹20,000 तक ex-showroom price से ज्यादा हो जाता है, जिसमें insurance, RTO और tax शामिल होते हैं।
क्या Prayagraj में mileage village और city में अलग होता है?
हाँ, Prayagraj में village roads पर bikes अक्सर थोड़ा ज्यादा mileage देती हैं (smooth riding), जबकि city traffic में mileage थोड़ा कम हो सकता है।
Low maintenance bike कौन सी है Prayagraj में?
Prayagraj में Hero HF Deluxe और Splendor Plus low maintenance bikes मानी जाती हैं, क्योंकि इनके spare parts सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं।
Daily 30–40 km चलाने के लिए कौन सी bike best है Prayagraj में?
अगर आप Prayagraj में रोजाना 30–40 km चलाते हैं, तो TVS Sport, Splendor Plus और Honda Shine 100 सबसे अच्छे options हैं।


