Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 – कौन सी बाइक 2026 में बेहतर है?

Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 की पूरी तुलना 2026 में। Price, mileage, features, maintenance cost और performance के आधार पर जानें कौन सी बाइक आपके लिए है बेहतर।

Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 — ये दोनों बाइक्स भारतीय सड़कों पर सबसे ज़्यादा दिखाई देने वाली कम्यूटर मोटरसाइकिल्स में से एक हैं। 2026 में जब लोग बजट में एक अच्छी, भरोसेमंद और कम खर्चे वाली बाइक की तलाश करते हैं, तो इन दोनों का नाम सबसे पहले आता है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस, Hero MotoCorp की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है और साथ ही पूरे भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल्स की लिस्ट में भी लगातार शामिल रहती है। अक्सर यह बिक्री के मामले में नंबर वन पोजीशन पर भी रहती है।

वहीं दूसरी तरफ, होंडा शाइन 125 भी 125cc सेगमेंट की एक बेहद लोकप्रिय कम्यूटर बाइक है। 125cc सेगमेंट में होने के बावजूद इसे 100cc और 125cc — दोनों सेगमेंट के कस्टमर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 की एक विस्तृत तुलना करेंगे, जिसमें हम इन दोनों बाइक्स की Price, Mileage, Features, On-Road Price और Specifications सहित हर महत्वपूर्ण पहलू को बहुत बारीकी से समझेंगे।

इस तुलना का उद्देश्य यह जानना है कि 2026 में Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 में से आपके लिए कौन-सी बाइक बेहतर है, और इन दोनों बाइक्स को लेकर अगर आपके मन में किसी भी तरह का Confusion है, तो इस आर्टिकल के अंत तक वह पूरी तरह Clear हो जाए।

Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 — Quick Comparison

विशेषताHero Splendor PlusHonda Shine 125विजेता
Ex-Showroom Price₹77,500 – ₹80,500₹82,000 – ₹87,500Splendor Plus
Engine97.2 cc123.94 ccShine 125
Power7.9 – 8.02 PS10.6 – 10.78 PSShine 125
Torque8.05 Nm11 NmShine 125
Gearbox4-Speed5-SpeedShine 125
ARAI Mileageलगभग 70 kmplलगभग 55 kmplSplendor Plus
Real Mileage60 – 65 kmpl52 – 58 kmplSplendor Plus
वजन112 kg113 kgलगभग बराबर
Fuel Tank Capacity9.8 लीटर10.5 लीटरShine 125
Seat Height785 mm791 mmलगभग बराबर
Best ForMileage और Low BudgetPower और Smoothnessउपयोग के अनुसार

Quick Verdict: अगर आपकी पहली प्राथमिकता बेहतरीन Mileage, कम Budget और कम Running Cost है, तो Hero Splendor Plus बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप ज्यादा Power, बेहतर Performance और Smooth 5-Speed Riding Experience चाहते हैं, तो Honda Shine 125 ज्यादा बेहतर Choice साबित हो सकती है।

Price Comparison

जब हम Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 के Price Comparison की बात करते हैं, तो यहाँ पर एक काफी बड़ा फर्क देखने को मिलता है। अगर बात करें अपने देश की या फिर उत्तर प्रदेश की, तो यहाँ पर ज्यादातर लोग जब भी बाइक खरीदते हैं, तो उनकी पहली प्राथमिकता यही होती है कि बाइक आखिर कितने की पड़ेगी।

Hero Splendor Plus में कंपनी चार अलग-अलग Variants देती है, जिनकी कीमत लगभग ₹77,500 से ₹80,500 तक जाती है। यानी इसका जो Top Model है, वह लगभग ₹80,500 में मिल जाता है।

वहीं, जैसे ही हम Honda Shine 125 की तरफ आते हैं, तो इसमें भी दो अलग-अलग Variants मिलते हैं — एक Drum Model और दूसरा Disc Model। इसकी कीमत लगभग ₹82,000 से शुरू होकर ₹87,500 तक जाती है।

तो यहाँ पर एक बात साफ तौर पर समझी जा सकती है कि अगर हम दोनों बाइक्स के Top Model का भी Comparison करें, तो Honda Shine 125 लगभग ₹5,000 से ₹7,000 तक महंगी पड़ सकती है। यह अंतर केवल Ex-Showroom Price की तुलना में है।

अब जब हम इनके On-Road Price की बात करते हैं, तो यह फर्क और भी बढ़ सकता है। क्योंकि Hero Splendor Plus 100cc सेगमेंट के करीब आती है, जबकि Honda Shine 125 एक 125cc Motorcycle है। इंजन Capacity में अंतर होने की वजह से Insurance, Registration और अन्य Charges में भी फर्क देखने को मिल सकता है।

इस वजह से On-Road Price में लगभग ₹6,000 से ₹9,000 तक का अंतर देखने को मिल सकता है। यानी Honda Shine 125, Hero Splendor Plus की तुलना में लगभग ₹6,000 से ₹9,000 तक महंगी पड़ सकती है।

अब सवाल उठता है कि फिर हमें कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए?

अगर Price और Budget के हिसाब से देखा जाए और आपका Budget Tight है, आप कम पैसे में एक भरोसेमंद और अच्छी Commuter Bike चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

लेकिन अगर आपका Budget Allow करता है और आप लगभग ₹6,000 से ₹9,000 Extra खर्च कर सकते हैं, तो Honda Shine 125 में आपको एक बड़ा और ज्यादा Powerful 125cc Engine मिलता है। इसके साथ आपको बेहतर Power और Performance भी देखने को मिलती है।

तो सीधी सी बात है:

कम Budget और कम खर्च में बेहतर विकल्प चाहिए, तो Hero Splendor Plus।

वहीं, अगर Budget Allow करता है और आपको ज्यादा Power, बेहतर Performance और 125cc Engine चाहिए, तो Honda Shine 125 एक बेहतर Choice हो सकती है।

अब अगर हम इनके अनुमानित On-Road Price की बात करें, तो Hero Splendor Plus की On-Road Price इसके अलग-अलग Variants के हिसाब से लगभग ₹92,000 से ₹96,000 के बीच रह सकती है।

वहीं Honda Shine 125 की On-Road Price लगभग ₹98,000 से ₹1,07,000 तक जा सकती है। इसके दोनों Variants आपको अलग-अलग State, City और RTO Charges के अनुसार इसी Price Range के आसपास देखने को मिल सकते हैं।

इसलिए Final तौर पर, अगर आपका Focus कम Price और कम Budget पर है, तो Hero Splendor Plus आगे निकलती है। लेकिन अगर आप थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करके 125cc Engine, ज्यादा Power और बेहतर Performance चाहते हैं, तो Honda Shine 125 को चुनना ज्यादा बेहतर फैसला हो सकता है।

Engine & Performance Comparison

यहाँ पर Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 के Engine और Performance पर आते हैं, तो यहाँ पर कहानी काफी बदल जाती है। क्योंकि Honda Shine 125 में 125cc का Engine लगा हुआ है, और वहीं पर Hero Splendor Plus में 97.2cc का Engine लगा हुआ है।

Power की बात करें, तो Hero Splendor Plus में 97.2cc के Engine के साथ लगभग 8 PS की Power और 8.05 Nm का Torque मिलता है। वहीं Honda Shine 125 में 123.94cc का Engine है, जो लगभग 10.7 PS की Power और 11 Nm का Torque देता है।

यानी कि स्पष्ट रूप से Power और Torque Honda Shine 125 में ज्यादा है।

अब इससे फर्क क्या पड़ेगा?

सबसे पहला फर्क पड़ेगा City Performance में। हालाँकि City Performance दोनों ही बाइक्स का अच्छा है और दोनों ही बढ़िया चलती हैं, लेकिन जब ज्यादा Refinement और Smoothness की बात आती है, तो वहाँ पर Honda Shine 125 आगे निकल जाती है।

साथ ही साथ इसमें Acceleration अच्छा मिलता है, यानी कि Pickup भी ज्यादा बेहतर मिलता है। ये बात हो गई City Performance की।

अब हम आते हैं Highway Performance पर।

जब Highway पर आते हैं, तो अगर आपको High Speed में चलना है, जैसे 80–90 km/h की Speed पर, तो वहाँ पर Honda Shine 125 आपको निराश नहीं करती है। यह बहुत तेजी से उस Speed तक पहुँच जाती है, क्योंकि इसमें 5-Speed Gearbox का Setup भी मिलता है। इसलिए Highway पर भी बढ़िया Performance मिलती है।

वहीं पर अगर Hero Splendor Plus की बात करें, तो इसका Engine छोटा होने की वजह से यह लगभग 60–70 km/h तक तो ठीक रहती है, लेकिन जब इसे इसके ऊपर लेकर जाते हैं, तो कुछ Vibrations महसूस होने लगते हैं। और ऐसा लगने लगता है कि हाँ, इसका Engine छोटा है।

अब अगली चीज़ आती है Refinement की।

Refinement की बात करें, तो शुरू से ही Honda की जितनी भी Bikes हैं, उनमें Engine Refinement काफी बेहतर देखने को मिलता है। हालाँकि Hero Splendor Plus का भी Engine अच्छा है, लेकिन Refinement के मामले में भी Honda Shine 125 बाजी मार लेती है।

तो बात यह हुई कि City और Normal Use के लिए दोनों ही बाइक्स Perfect हैं। लेकिन अगर आपको एक अच्छा, Powerful और Refined Engine चाहिए, तो वहाँ पर Honda Shine 125 स्पष्ट रूप से आगे निकल जाती है।

Mileage Comparison

यहाँ पर जब हम दोनों बाइक्स के Mileage Comparison पर आते हैं, तो यहाँ पर भी कहानी पूरी बदल जाती है। क्योंकि भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, हर जगह के लोग, यानी कि पूरे भारत के लोग Mileage पर सबसे ज्यादा Focus करते हैं। और इस मामले में Hero Splendor Plus आगे निकल जाती है।

छोटा Engine भले ही है, तो इसका Advantage भी यही है कि इससे Mileage बढ़िया मिलता है।

अब जो Company Claimed Mileage है, वो तो Hero Splendor Plus का लगभग 75 kmpl है, वहीं पर Honda Shine 125 का लगभग 60 kmpl है।

लेकिन जो Real-World Mileage है, वहाँ पर Hero Splendor Plus City में लगभग 60 से 65 kmpl का Mileage दे देती है। यह पूरी तरह इस बात पर Depend करता है कि Traffic कैसा है। अगर Traffic बहुत ज्यादा रहेगा, तो Mileage गिर जाता है। लेकिन अगर Traffic ठीक-ठाक है, Smooth Traffic है और लगातार गाड़ियाँ चल रही हैं, तो इसमें 60 से 65 kmpl तक का Mileage निकल जाता है।

वहीं Highway पर जब Hero Splendor Plus आती है, तो यही Mileage लगभग 65 से 75 kmpl तक पहुँच जाता है। कुछ लोग 70 kmpl तक का Mileage निकाल लेते हैं, कुछ लोग 75 kmpl तक भी निकाल देते हैं, जबकि कुछ लोग 65 kmpl के आसपास भी रुक जाते हैं।

वहीं पर जब Honda Shine 125 की City Mileage की बात करें, तो इसका Mileage लगभग 52 से 56 kmpl के बीच रहता है। City के Traffic के According यह Mileage अलग-अलग हो सकता है। Traffic जैसा भी रहेगा, Mileage उसी हिसाब से बदलता रहेगा। हालाँकि Smooth Traffic में आपको यह Mileage आसानी से देखने को मिल सकता है।

वहीं पर जब Honda Shine 125 Highway पर जाती है, तो यही Mileage बढ़कर लगभग 58 से 64 kmpl के बीच पहुँच जाता है। कुछ लोग Highway पर Honda Shine 125 में 64 kmpl तक का Mileage भी निकाल लेते हैं। यह आपकी Riding Quality और Riding Style पर भी Depend करता है।

तो स्पष्ट रूप से देखा जाए, तो Hero Splendor Plus, Honda Shine 125 की तुलना में लगभग 8 से 12 kmpl तक ज्यादा Mileage निकाल देती है।

और जब इसे हम लंबे समय तक Calculate करते हैं, तो कहीं न कहीं इसका फायदा सीधे Hero Splendor Plus की तरफ जाता है। यही एक बड़ी वजह है कि लोग Hero Splendor Plus को सबसे ज्यादा खरीदते हैं और यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल रहती है।

वहीं Honda Shine 125 का Mileage भी उतना खराब नहीं है। 125cc Engine के हिसाब से इसमें एक बढ़िया Mileage देखने को मिलता है।

अगर आप इन दोनों बाइक्स का Real-World Mileage जानना चाहते हैं, तो हमारे Real Mileage Test को जरूर पढ़िए।

Honda Shine 125 Real Mileage Test 2026

Hero Splendor Plus Real Mileage Test 2026

Features Comparison

जब हम Features Comparison करते हैं, तो Hero Splendor Plus के Features की बात करें, तो इसमें Superior Mileage मिलता है। इसकी बात अभी हम लोग कर चुके हैं कि Mileage के लिए यह बाइक सबसे ज्यादा जानी जाती है।

दूसरी चीज़, इसमें जो Meter Console मिलता है, वो Analog Meter Console मिलता है। ज्यादातर Models और Variants में Analog Console ही देखने को मिलता है। अगर आपको Digital Console चाहिए, तो इसके Upper Segment में जाना पड़ता है।

वहीं अगर Honda Shine 125 के Meter Console की बात करें, तो इसमें कंपनी एक Digital Meter Console देती है, जो Honda SP 125 में पहले देखने को मिलता था, उसी तरह का Digital Console इसमें कंपनी देती है।

अगले Feature की बात करें, तो Hero Splendor Plus में Tubeless Tyres मिलते हैं, जो कि Honda Shine 125 में भी देखने को मिलते हैं।

इसके बाद के Feature की बात करें, तो Hero Splendor Plus में Side Stand Engine Cut-Off मिलता है, और यही Same Feature Honda Shine 125 में भी मिलता है।

Hero Splendor Plus में IBS यानी Integrated Braking System मिलता है। इसमें अगर आप पिछला Brake लगाते हैं, तो अगला Brake भी साथ में Include होकर काम करता है।

अब यही Same Technology Honda Shine 125 में CBS यानी Combi Brake System के नाम से मिलती है। इसमें भी अगर आप पिछला Brake लगाते हैं, तो अगला Brake भी साथ में काम करता है।

हाँ, Hero Splendor Plus में i3S System, यानी i3S Technology मिलती है। वहीं यही चीज़ Honda Shine 125 में Idle Start-Stop System के रूप में देखने को मिलती है।

अब जब Gearbox की बात करते हैं, तो Hero Splendor Plus में 4-Speed Gearbox मिलता है, वहीं Honda Shine 125 में 5-Speed Gearbox मिलता है।

तो यहाँ पर 5-Speed Gearbox Honda Shine 125 के लिए एक Advantage बन जाता है, खासकर जब आप Highway Riding करते हैं और अलग-अलग Speed पर बेहतर Gear Control चाहते हैं।

Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125 — Features Quick Comparison

FeatureHero Splendor PlusHonda Shine 125Winner
MileageSuperior Mileageअच्छा Mileage🏆 Splendor Plus
Meter ConsoleAnalogDigital🏆 Shine 125
Tubeless TyresYesYesTie
Side Stand Engine Cut-OffYesYesTie
Braking SystemIBS (Integrated Braking System)CBS (Combi Brake System)Tie
Start-Stop Technologyi3S TechnologyIdle Start-Stop SystemTie
Gearbox4-Speed5-Speed🏆 Shine 125
Best ForMileage & Low Running CostFeatures & PerformanceUse-Case Based

Comfort & Ride Quality

अब जब Comfort और Ride Quality की बात करें दोनों बाइक्स के साथ, तो Daily चलने के लिए दोनों बाइक्स बनाई गई हैं। दोनों ही Daily Commuter Bikes हैं और लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।

तो सबसे पहले Suspension और Ride Quality की बात करें। यहाँ पर Hero Splendor Plus में Suspension थोड़े सख्त लगते हैं। जब गड्ढों पर यह बाइक गुजरती है, तो ऐसा लगता है कि अगर Suspension थोड़े और Soft होते, तो और ज्यादा मज़ा आता।

लेकिन वहीं Honda Shine 125 के Suspension Soft हैं और काफी आरामदायक महसूस होते हैं। खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी Ride Quality काफी अच्छी रहती है।

अब Seat Comfort की बात करें, तो Hero Splendor Plus की Seat थोड़ी पतली लगती है। हालाँकि City में चलने के लिए और थोड़ी बहुत दूरी ज्यादा तय करने के लिए यह Seat सही है।

लेकिन वहीं पर Honda Shine 125 की Seat थोड़ी सी चौड़ी है और Hero Splendor Plus की अपेक्षा ज्यादा आरामदायक लगती है।

जब हम Handling की बात करते हैं, तो Hero Splendor Plus का Handle थोड़ा छोटा है, इसलिए City में चलाने के लिए इसमें काफी मज़ा आता है। यह एक तरह से Fun-to-Ride Bike है, खासकर City Riding के लिए।

वहीं पर Honda Shine 125 का Handle अच्छा और Smooth है, लेकिन Handling में जब आप इसे चलाएँगे, तो यह आपको थोड़ा सा भारी लग सकता है। इसके लिए आपको इसकी Handling के साथ थोड़ा Used to होना पड़ेगा।

अब सवाल ये उठता है कि Long Ride के लिए कौन-सी बाइक बेहतर है?

अगर आपको 50 से 70 किलोमीटर तक का सफर करना है, तो दोनों ही बाइक्स बेहतर हैं। लेकिन अगर आपको इससे भी थोड़ा सा ज्यादा सफर करना है, यानी 10–20–30 किलोमीटर और ज्यादा जाना है, तो वहाँ पर Honda Shine 125 में Hero Splendor Plus की अपेक्षा ज्यादा Comfort और बेहतर Riding Comfort देखने को मिलता है।

इसलिए अगर आपकी Priority Daily City Riding और हल्की-फुल्की दूरी है, तो Hero Splendor Plus काफी अच्छी है। लेकिन अगर आपको थोड़ी लंबी दूरी, ज्यादा Comfort और Soft Ride Quality चाहिए, तो Honda Shine 125 आगे निकल जाती है।

Maintenance Cost & Ownership Review

अब जब Maintenance Cost की बात करें, तो यह बड़ा ही Important Factor है, क्योंकि Maintenance Cost बहुत मायने रखती है अगर आप किसी भी बाइक को लंबे समय तक रखते हैं।

तो यहाँ पर Service Cost की बात करते हैं। Hero Splendor Plus की Service Cost काफी कम है। इसके साथ ही इसके Spare Parts भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, क्योंकि पूरे India में Hero का बहुत बड़ा Service और Dealership Network है।

वहीं पर अगर Honda Shine 125 की बात करें, तो इसकी Service Cost थोड़ी सी ज्यादा पड़ती है। थोड़ा ज्यादा मतलब Hero Splendor Plus की तुलना में इसकी Maintenance Cost थोड़ी अधिक हो सकती है। इसके अलावा इसके Spare Parts भी Hero Splendor Plus की अपेक्षा थोड़े Costly हैं।

तो अगर हम अगले 5 साल की Ownership की बात करें, तो कहीं न कहीं जो Overall Service और Maintenance Cost है, वह Hero Splendor Plus में सस्ती पड़ेगी।

यानी अगर आपकी Priority Low Maintenance Cost, आसानी से मिलने वाले Spare Parts और Long-Term Ownership है, तो यहाँ पर Hero Splendor Plus एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आती है।

Pros and Cons: Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125

इन दोनों बाइक्स को खरीदने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 की अच्छाइयाँ और कमियाँ क्या हैं। इससे आपको अपनी जरूरत और Budget के हिसाब से सही बाइक चुनने में आसानी होगी।

Hero Splendor Plus — Pros

  • कम कीमत: Hero Splendor Plus कम Budget में उपलब्ध हो जाती है।
  • बेहतरीन Mileage: इसका सबसे बड़ा Advantage इसका शानदार Mileage है।
  • Low Maintenance Cost: इसकी Service और Maintenance Cost काफी कम रहती है।
  • सस्ते और आसानी से उपलब्ध Spare Parts: पूरे India में Hero का बड़ा Network होने की वजह से Spare Parts आसानी से मिल जाते हैं और इनकी कीमत भी कम रहती है।
  • हल्की और आसान Handling: बाइक हल्की होने की वजह से Traffic में इसे चलाना काफी आसान होता है।
  • Long-Term के लिए किफायती: कम Fuel Cost और कम Maintenance Cost की वजह से लंबे समय तक रखने के लिए यह काफी किफायती बाइक है।

Hero Splendor Plus — Cons

  • Power कम है: इसका Engine ज्यादा Powerful नहीं है।
  • 4-Speed Gearbox: इसमें केवल 4-Speed Gearbox मिलता है।
  • Highway Performance औसत: Highway पर इसकी Performance Average लग सकती है, खासकर जब तेज Speed पर चलना हो।
  • Overtaking में Power की कमी: Highway पर Overtaking के समय Power कम महसूस हो सकती है।
  • Basic Features: इसके Features काफी Basic हैं।
  • Engine Refinement: Honda Shine 125 की तुलना में इसका Engine उतना Smooth और Refined महसूस नहीं होता।

Honda Shine 125 — Pros

  • ज्यादा Power और बेहतर Pickup: 125cc Engine होने की वजह से इसमें ज्यादा Power और बेहतर Acceleration मिलता है।
  • 5-Speed Gearbox: इसमें 5-Speed Gearbox मिलता है, जो Highway और अलग-अलग Riding Conditions में फायदा देता है।
  • Smooth और Refined Engine: इसका Engine काफी Smooth और Refined महसूस होता है।
  • बेहतर Ride Quality: Suspension और Overall Ride Quality काफी अच्छी है।
  • Premium Feel: बाइक चलाने पर थोड़ी ज्यादा Premium Feel मिलती है।
  • Highway Stability: Highway पर Honda Shine 125 ज्यादा Stable महसूस होती है।

Honda Shine 125 — Cons

  • कीमत ज्यादा है: Hero Splendor Plus की तुलना में इसकी कीमत अधिक है।
  • Mileage कम है: इसका Mileage Hero Splendor Plus से कम रहता है।
  • Maintenance Cost अपेक्षाकृत ज्यादा: इसकी Service और Maintenance Cost Hero Splendor Plus की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है।
  • Spare Parts महंगे: इसके Spare Parts Hero Splendor Plus की तुलना में उतने सस्ते नहीं हैं।

Final Verdict

अगर आपकी Priority कम कीमत, ज्यादा Mileage, Low Maintenance और कम Running Cost है, तो Hero Splendor Plus बेहतर विकल्प है।

वहीं अगर आप ज्यादा Power, बेहतर Pickup, Smooth & Refined Engine, 5-Speed Gearbox और बेहतर Ride Quality चाहते हैं और थोड़ा ज्यादा Budget खर्च कर सकते हैं, तो Honda Shine 125 आपके लिए ज्यादा बेहतर Choice हो सकती है।

Who Should Buy Which Bike? — किसे कौन-सी बाइक लेनी चाहिए?

अब हमने Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 की कीमत, Mileage, Engine, Performance, Features, Comfort, Maintenance Cost और Pros & Cons — हर एक चीज का Comparison कर लिया है। तो आखिर में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि किसे कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए?

Hero Splendor Plus किसे खरीदनी चाहिए?

Hero Splendor Plus आपको तब खरीदनी चाहिए, अगर:

  • आपका Budget Limited है।
  • आपको सबसे ज्यादा Mileage चाहिए।
  • आपको रोज लगभग 20–40 या 60 किलोमीटर तक बाइक चलानी है।
  • आप Maintenance Cost कम रखना चाहते हैं।
  • आप ऐसी बाइक चाहते हैं जिसे बिना ज्यादा झंझट के सालों तक आसानी से चला सकें।
  • आप अपनी पहली बाइक खरीद रहे हैं।
  • आपको बाइक मुख्य रूप से घर के रोजमर्रा के काम, ऑफिस या Daily Commuting के लिए चाहिए।
  • आपकी Priority Low Running Cost और Long-Term Economy है।

ऐसे लोगों के लिए Hero Splendor Plus एक Practical और Economical Choice है। खासकर अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत Mileage और कम खर्च में लंबे समय तक बाइक चलाना है, तो Splendor Plus आपको निराश नहीं करेगी।


Honda Shine 125 किसे खरीदनी चाहिए?

वहीं Honda Shine 125 आपको तब खरीदनी चाहिए, अगर:

  • आपका Budget थोड़ा ज्यादा है।
  • आपको Splendor Plus की तुलना में ज्यादा Power और बेहतर Pickup चाहिए।
  • आपको कभी-कभार Highway पर भी बाइक चलानी है।
  • आप एक Smooth और Refined Engine चाहते हैं।
  • आपको बेहतर Ride Quality और ज्यादा Comfort चाहिए।
  • आप थोड़ी ज्यादा Premium Feel वाली Commuter Bike चाहते हैं।
  • आपको 5-Speed Gearbox और बेहतर Highway Performance का फायदा चाहिए।

ऐसे लोगों के लिए Honda Shine 125 एक बेहतर Choice बनती है। खासकर अगर आप थोड़ी ज्यादा कीमत खर्च कर सकते हैं और बदले में ज्यादा Power, बेहतर Refinement, Comfort और Overall Riding Experience चाहते हैं, तो Shine 125 आपके लिए ज्यादा सही रहेगी।

Final Choice

सीधी भाषा में कहें तो कम Budget, ज्यादा Mileage और Low Maintenance चाहिए तो Hero Splendor Plus चुनें।

वहीं ज्यादा Power, बेहतर Pickup, Smooth & Refined Engine, ज्यादा Comfort और थोड़ी Premium Feel चाहिए और आपका Budget Allow करता है, तो Honda Shine 125 आपके लिए बेहतर बाइक है।

FAQs: Hero Splendor Plus vs Honda Shine 125

Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 में से कौन-सी बाइक ज्यादा Mileage देती है?

Hero Splendor Plus ज्यादा Mileage देती है। Real-World Riding में यह लगभग 60–65 kmpl का Mileage आसानी से दे सकती है, जबकि Honda Shine 125 का Mileage लगभग 52–58 kmpl के आसपास रहता है।

2026 में Hero Splendor Plus और Honda Shine 125 में से कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर रहेगा?

अगर आपका Budget कम है और Mileage आपकी सबसे बड़ी Priority है, तो Hero Splendor Plus बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आपका Budget थोड़ा ज्यादा है और आपको Power के साथ बेहतर Comfort चाहिए, तो Honda Shine 125 खरीद सकते हैं।

दोनों में से किस बाइक की Maintenance Cost कम है?

Hero Splendor Plus की Maintenance Cost कम आती है। इसके Spare Parts भी सस्ते हैं और इसकी Service Cost भी अपेक्षाकृत किफायती पड़ती है।

क्या Honda Shine 125, Hero Splendor Plus से बेहतर है?

यह आपकी जरूरत पर Depend करता है। Power, Smoothness और Ride Quality के मामले में Honda Shine 125 बेहतर है, जबकि Price, Mileage और Maintenance Cost के मामले में Hero Splendor Plus आगे है।

पहली बाइक कौन-सी खरीदनी चाहिए?

पहली बाइक के लिए Hero Splendor Plus ज्यादा सही रहेगी, क्योंकि यह सस्ती, हल्की, आसान और कम खर्चीली है। Daily Commuting के लिए भी यह एक Practical Choice है।

Highway Riding के लिए कौन-सी बाइक बेहतर है?

Highway Riding के लिए Honda Shine 125 बेहतर है, क्योंकि इसमें ज्यादा Power, बेहतर Pickup और 5-Speed Gearbox मिलता है। इससे Highway पर Riding ज्यादा Comfortable और Stable रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *