Hero Splendor Plus Real Mileage Test 2026

Hero Splendor Plus Real Mileage Test 2026 में जानिए शहर, हाईवे और गाँव की सड़कों पर इस बाइक का असली माइलेज कितना मिलता है, साथ ही परफॉर्मेंस और राइडिंग अनुभव भी।

Hero Splendor Plus Hero MotoCorp की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। हर साल इसका selling graph लोगों को हैरान कर देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों का Splendor Plus पर जबरदस्त भरोसा देखने को मिलता है। इस भरोसे के पीछे कई बड़ी वजहें हैं।

सबसे पहली वजह है इसका शानदार mileage। इस बाइक का mileage इतना बेहतरीन माना जाता है कि ज्यादातर riders इससे पूरी तरह संतुष्ट रहते हैं। दूसरी बड़ी वजह आती है इसकी मजबूती। Hero Splendor Plus अपनी strong build quality और durability के लिए काफी प्रसिद्ध है। तीसरी चीज है इसका simple लेकिन attractive design, जो आज के युवाओं को भी काफी पसंद आता है।

अब बात करें इसकी कीमत की, तो साल 2026 में GST slab लागू होने के बाद इसकी कीमत में थोड़ी कमी देखने को मिली है। हालांकि, फिर भी कुछ लोगों को इसकी price थोड़ी ज्यादा लग सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें कई variants देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में अगर practical value की बात करें, तो इसका base model भी एक अच्छा option साबित हो सकता है क्योंकि लगभग सभी variants में engine लगभग same मिलता है।

आज हम जानेंगे कि Hero Splendor Plus का real mileage आखिर कितना है। सबसे पहले हम जानेंगे कि गाँव की सड़कों पर यह बाइक कितना mileage देती है। उसके बाद हम city riding में इसका mileage check करेंगे। City में भी दो conditions पर बात होगी — पहली normal city ride और दूसरी heavy traffic condition।

इसके बाद हम जानेंगे कि highway पर यह बाइक कितना mileage निकालती है। फिर अगला महत्वपूर्ण point होगा heavy weight riders। यानी जिन riders का वजन लगभग 90 किलो या उससे ज्यादा है, उन्हें कितना mileage मिलेगा और जिनका वजन कम है, उन्हें कितना mileage देखने को मिलेगा।

साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर इस बाइक पर rider और pillion दोनों साथ में सफर करते हैं, तो mileage कितना बदलता है। इसके अलावा अगर बाइक पर heavy load लेकर चला जाए, तब इसका performance और mileage कितना प्रभावित होता है।

सबसे interesting और important चीज यह होगी कि पहाड़ी इलाकों में Hero Splendor Plus कितना mileage देती है। क्योंकि mountain roads पर riding conditions पूरी तरह अलग होती हैं और वहाँ बाइक के engine पर ज्यादा pressure पड़ता है।

कुल मिलाकर, अगर आप Hero Splendor Plus खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा real mileage report आपके बहुत काम आने वाला है। इससे आपको बिल्कुल clear idea मिल जाएगा कि आपकी आने वाली Splendor Plus अलग-अलग परिस्थितियों में कितना mileage देने वाली है।

इसके साथ ही हम कुछ ऐसे useful tips भी जानेंगे, जिनका सही तरीके से इस्तेमाल करके और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी Splendor Plus का mileage और भी बेहतर बना सकते हैं।


Hero Splendor Plus Real Mileage in Village

Hero Splendor Plus को जितना शहरों में पसंद किया जाता है, उससे कहीं ज्यादा इसे गाँवों में पसंद किया जाता है। गाँव के लोगों की यह पहली पसंद बन चुकी है। चाहे घर के बड़े-बुजुर्ग हों या युवा riders, लगभग हर उम्र के लोग Splendor Plus को काफी पसंद करते हैं।

अब अगर गाँव में इसके mileage की बात करें, तो आज के समय में गाँवों की लगभग 80% सड़कें अच्छी हो चुकी हैं, जबकि करीब 20% सड़कें अभी भी खराब condition में हैं। अगर आप गाँव की अच्छी सड़कों पर Hero Splendor Plus चलाते हैं, तो यह बाइक आराम से लगभग 70 kmpl तक का mileage दे सकती है।

हालांकि, यह mileage पाने के लिए दो चीज़ें बहुत जरूरी हैं। पहली, आप single ride कर रहे हों यानी बाइक पर सिर्फ rider हो। दूसरी, आप बाइक को eco speed पर चला रहे हों। अगर ये दोनों conditions सही रहती हैं, तो Splendor Plus गाँव की सड़कों पर आसानी से 70 kmpl तक का mileage निकाल देती है।

अब बात करें गाँव की खराब सड़कों की, तो वहाँ थोड़ा बहुत fluctuation देखने को मिलता है। खराब roads पर mileage थोड़ा drop होकर लगभग 65 से 70 kmpl के बीच आ जाता है। हालांकि, इसके बावजूद mileage काफी अच्छा बना रहता है और riders को ज्यादा शिकायत का मौका नहीं मिलता।

यही वजह है कि Hero Splendor Plus गाँवों में इतनी ज्यादा बिकती है, क्योंकि mileage के मामले में यह बाइक लोगों को निराश नहीं करती।


Hero Splendor Plus Real Mileage in City

अब जब हम city riding की बात करते हैं, तो सवाल आता है कि क्या Hero Splendor Plus शहरों में भी बेहतरीन mileage देती है? इसका जवाब है — हाँ, बिल्कुल देती है।

हालांकि, city mileage को दो अलग-अलग conditions में समझना जरूरी होता है। पहली condition है light traffic। यानी शहर की सड़कें या गलियाँ जहाँ traffic ज्यादा न हो और riding comparatively smooth हो। ऐसी condition में अगर आप Splendor Plus चलाते हैं, तो यह बाइक आराम से लगभग 65 से 70 kmpl तक का mileage दे सकती है।

लेकिन यहाँ भी दो चीज़ों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है — पहली, बाइक eco speed पर चलनी चाहिए और दूसरी, single riding होनी चाहिए यानी बाइक पर सिर्फ rider हो। अगर ये दोनों conditions सही रहती हैं, तो city में भी Splendor Plus शानदार mileage निकाल देती है।

अब बात करते हैं heavy traffic की। क्योंकि शहरों में traffic न हो, तो शहर आखिर शहर कैसे कहलाए! बड़े शहरों जैसे Prayagraj, Varanasi, Kanpur और Lucknow अपने heavy traffic के लिए काफी मशहूर हैं। वहाँ अक्सर bumper-to-bumper traffic देखने को मिलता है।

ऐसी स्थिति में Hero Splendor Plus का mileage थोड़ा गिर जाता है। हालांकि, यह सिर्फ Splendor Plus के साथ नहीं होता बल्कि लगभग सभी bikes और cars में heavy traffic के दौरान mileage कम हो जाता है।

Heavy traffic में सामान्य तौर पर इसका mileage घटकर लगभग 60 से 65 kmpl के बीच आ जाता है। वहीं अगर traffic बहुत ज्यादा हो — जैसे लंबा जाम, बार-बार रुकना, लगातार clutch-brake का इस्तेमाल या पूरी तरह slow moving traffic — तो mileage और नीचे आकर लगभग 55 से 60 kmpl तक पहुँच सकता है।

यानि कुल मिलाकर समझें, तो normal city conditions में Hero Splendor Plus लगभग 65 से 70 kmpl तक का mileage दे देती है, जबकि heavy traffic conditions में यह करीब 55 से 65 kmpl के बीच का mileage देती है।


Hero Splendor Plus Mileage in Hills

जब बात पहाड़ों और वादियों की होती है, तो वहाँ mileage का topic अपने आप काफी interesting बन जाता है। हर कोई जानता है कि पहाड़ों पर चढ़ाई के दौरान चाहे कोई भी bike हो या car, mileage काफी तेजी से गिरता है। वहीं जब वाहन downhill यानी ढलान से नीचे आता है, तो mileage थोड़ा improve भी हो जाता है।

अब अगर हम Hero Splendor Plus की बात करें और इसे पहाड़ी इलाकों जैसे Uttarakhand, Himachal Pradesh, Kullu, Manali, Shimla और Kasol जैसी hilly locations पर चलाया जाए, तो वहाँ riding conditions पूरी तरह अलग हो जाती हैं।

अगर आप वहाँ single ride करते हैं, तब भी पहाड़ों पर eco speed जैसा concept ज्यादा काम नहीं करता। इसकी वजह यह है कि चढ़ाई के दौरान बाइक को लगातार accelerate करना पड़ता है और engine पर काफी pressure पड़ता है। तभी बाइक आसानी से ऊपर चढ़ पाती है।

इसे आसान भाषा में समझें, तो जैसे किसी plain road पर bike पर heavy weight डालकर चलाने से engine पर ज्यादा load पड़ता है, ठीक वैसा ही pressure पहाड़ों की चढ़ाई पर भी engine को झेलना पड़ता है।

कई Hero Splendor Plus users ने अपना real experience share करते हुए बताया है कि पहाड़ी रास्तों पर उनकी Splendor Plus कई बार 50 से 60 kmpl तक का mileage दे देती है। वहीं अगर चढ़ाई बहुत ज्यादा steep और heavy हो, तो mileage घटकर लगभग 40 से 50 kmpl तक पहुँच जाता है।

हालांकि, पहाड़ों पर 40–50 kmpl का mileage भी काफी अच्छा माना जाता है, खासकर तब जब बाइक लगातार steep climbs पर चल रही हो।

Recommendation यही रहती है कि पहाड़ी इलाकों में कोशिश करें कि bike को single ride ही करें। क्योंकि पहाड़ों पर वैसे ही engine पर काफी pressure रहता है और अगर दो लोग बैठकर सफर करेंगे, तो engine पर load और ज्यादा बढ़ जाएगा।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि Hero Splendor Plus एक 100cc segment की bike है। यह कोई heavy displacement motorcycle नहीं है, इसलिए इसे उसी हिसाब से इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है।

कुल मिलाकर कहा जाए, तो hills यानी पहाड़ी इलाकों में भी Hero Splendor Plus mileage के मामले में riders को ज्यादा निराश नहीं करती।


Mileage with Pillion & Heavy Weight

अगर आप Hero Splendor Plus पर pillion rider के साथ चलते हैं, यानी पीछे किसी को बैठाकर ride करते हैं, तो इसका सीधा असर mileage पर पड़ता है।

मान लीजिए आपका वजन लगभग 70 किलोग्राम है और पीछे बैठे व्यक्ति का वजन भी करीब 70 किलोग्राम है, तो कुल वजन लगभग 140 किलोग्राम हो जाता है। अब जाहिर सी बात है कि बाइक के engine पर extra load पड़ेगा।

जब इंजन को लगातार 140 किलोग्राम वजन खींचना पड़ता है, तो उसे ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इसका सीधा असर fuel consumption पर पड़ता है, यानी ज्यादा पेट्रोल जलता है और mileage कम हो जाता है। सामान्य तौर पर लगभग 4 से 5 kmpl तक का फर्क देखने को मिल सकता है।

यानि अगर आपकी Hero Splendor Plus single ride में लगभग 70 kmpl का mileage दे रही है, तो दो लोगों के साथ चलाने पर यही mileage घटकर लगभग 60 से 65 kmpl के बीच आ सकता है।

अब बात करते हैं heavy load की।
यह भी लगभग वही situation होती है। अगर आप अकेले भी ride कर रहे हैं लेकिन बाइक पर काफी ज्यादा वजन लेकर चल रहे हैं — जैसे पीछे बोरे लाद रखे हों या आप किसी business purpose के लिए सामान लेकर जा रहे हों — तब भी इसका सीधा pressure engine पर पड़ता है।

जितना ज्यादा वजन होगा, इंजन को उतनी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इंजन ज्यादा force लगाएगा, ज्यादा fuel consume होगा और mileage पर असर दिखाई देगा।

इसलिए कोशिश यही करनी चाहिए कि bike पर unnecessary weight कम रखा जाए। दो लोगों के साथ सफर करना सामान्य बात है, लेकिन triple riding यानी तीन लोगों के साथ चलना केवल बहुत rare या emergency situation में ही करना चाहिए।

क्योंकि जब Hero Splendor Plus पर तीन लोग बैठते हैं, तो mileage और ज्यादा गिर जाता है। साथ ही engine पर भी extra stress पड़ता है। इसलिए बेहतर यही है कि बाइक को balanced load के साथ चलाया जाए, ताकि आपको अच्छा mileage और smooth performance दोनों मिल सकें।


Tips For Better Mileage

पैसे लगाकर bike खरीदना और उसके बाद उससे बेहतरीन mileage की उम्मीद करना बिल्कुल सही बात है। लेकिन अगर mileage उम्मीद के मुताबिक न मिले और फिर यह कह दिया जाए कि “यह बाइक अच्छी नहीं है” या “यह mileage अच्छा नहीं देती”, तो यह बात पूरी तरह सही नहीं होती।

असल में mileage सिर्फ bike पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि rider की riding quality पर भी काफी ज्यादा निर्भर करता है। क्योंकि bike भले ही capable हो, लेकिन उससे कितना अच्छा mileage निकलेगा, यह काफी हद तक उस इंसान पर निर्भर करता है जो उसे चला रहा है।

अब यहाँ बात हो रही है Hero Splendor Plus की, तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी tips और कौन-कौन सी सावधानियाँ अपनाकर हम इससे और बेहतर mileage निकाल सकते हैं।

सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज़ है — Eco Speed।
इसका मतलब यह है कि अगर आपको कहीं बहुत जल्दी नहीं पहुँचना है और कोई unnecessary hurry नहीं है, तो कोशिश करें कि अपनी Splendor Plus को controlled speed में चलाएँ। बेहतर होगा कि speed को 50 kmph के अंदर रखें। इससे engine पर ज्यादा load नहीं पड़ेगा और आपको शानदार mileage मिलेगा।

दूसरी सबसे important चीज़ है — Regular Servicing।
अगर आपने bike खरीद ली लेकिन उसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखा, तो जाहिर सी बात है कि mileage पर असर पड़ेगा। इसलिए समय-समय पर servicing करवाना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि Hero Splendor Plus का maintenance cost और servicing cost दोनों काफी कम हैं। अगर आप नियमित servicing करवाते रहेंगे, तो engine smooth रहेगा और mileage बेहतर मिलेगा।

तीसरी चीज़ है — Single Ride करने की कोशिश करें।
अगर बहुत जरूरी न हो, तो bike पर extra load डालने से बचें। लगातार pillion rider के साथ चलना या triple riding करना mileage को प्रभावित करता है। कोशिश करें कि जहाँ संभव हो, bike को single ride करें। इससे engine पर कम pressure पड़ेगा और mileage बेहतर मिलेगा।

अब बात करते हैं एक और useful feature की, जिसका नाम है i3S Technology।
यह technology Hero Splendor Plus के कुछ variants में मिलती है। खासतौर पर top variants में i3S feature दिया जाता है, जबकि base model में यह feature नहीं मिलता।

हालांकि, अगर आपकी बाइक में i3S नहीं भी है, तब भी आप इसे manually follow कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप traffic में खड़े हैं और आपको पता है कि अगले 2–3 मिनट तक traffic move नहीं होगा, तो bike को बंद कर देना बेहतर रहेगा। क्योंकि जब bike लगातार idle condition में चालू रहती है, तब भी fuel लगातार consume होता रहता है और mileage कम होता है।

जहाँ भी आपको लगे कि कुछ समय तक रुकना पड़ेगा, वहाँ i3S switch ON रखें। इससे कुछ सेकंड बाद engine अपने आप बंद हो जाएगा और जैसे ही आप clutch दबाएँगे, engine फिर से start हो जाएगा। इससे fuel efficiency बेहतर होती है और overall mileage improve होता है।

इन सबके अलावा भी कई छोटी-छोटी tips हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी Hero Splendor Plus से और भी बेहतर mileage निकाल सकते हैं। लेकिन ये सभी points सबसे ज्यादा important हैं, इसलिए अगर आप इनका ध्यान रखते हैं, तो आपको काफी अच्छा mileage experience मिलेगा।


Hero Splendor Plus Real Mileage Comparison Table

Riding ConditionRiding Style / SituationApprox Mileage
Village Roads (Good Roads)Single Ride + Eco Speed68–70 kmpl
Village Roads (Bad Roads)Mixed Road Condition65–70 kmpl
City – Light TrafficEco Speed + Single Rider65–70 kmpl
City – Heavy TrafficNormal Heavy Traffic60–65 kmpl
City – Bumper Traffic / JamStop & Go Traffic55–60 kmpl
Highway RidingSmooth Highway Cruising65–72 kmpl
Hills / Mountain RoadsSingle Rider + Moderate Climb50–60 kmpl
Hills – Heavy ClimbSteep Uphill Roads40–50 kmpl
Pillion RiderTwo People on Bike60–65 kmpl
Heavy Load RidingExtra सामान / बोझ के साथ50–60 kmpl
Triple Riding3 People on BikeMileage काफी गिर सकता है

Hero Splendor Plus Mileage Improvement Tips Table

Tipsकैसे मदद करती है
Eco Speed में चलाएँEngine पर कम load पड़ता है और fuel बचता है
Speed 50 kmph के अंदर रखेंBest fuel efficiency मिलती है
Regular Servicing करवाएँEngine smooth रहता है और mileage बेहतर होता है
Single Ride करेंकम वजन होने से mileage बढ़ता है
Tyre Pressure सही रखेंEngine पर unnecessary pressure नहीं पड़ता
Heavy Load से बचेंFuel consumption कम होता है
Traffic में Engine Off करेंPetrol की बचत होती है
i3S Technology इस्तेमाल करेंAutomatic fuel saving में मदद मिलती है
Smooth Acceleration रखेंअचानक race देने से fuel ज्यादा नहीं जलता
Quality Fuel इस्तेमाल करेंEngine performance और mileage दोनों बेहतर रहते हैं

Also Read:

Hero Splendor Plus Price in Kanpur 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Hero Splendor Plus Price in Lucknow 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Hero Splendor Plus vs TVS Radeon vs Honda Shine 100 vs Bajaj Platina 100 – Best Mileage Bike 2026 | Which One Should You Buy?

Top 5 Best Mileage Bikes for Village Roads in India 2026 | गांव की खराब सड़कों के लिए सस्ती और मजबूत बाइक

Hero Splendor Plus Price in Varanasi 2026 – ऑन रोड कीमत, EMI, महीने की किस्त और सटीक Mileage की जानकारी

Honda Shine 125 Price in Lucknow 2026 – ऑन रोड कीमत, Mileage और EMI किस्त की पूरी जानकारी


FAQ – Hero Splendor Plus Real Mileage Test 2026

Hero Splendor Plus का real mileage कितना है?

सामान्य तौर पर Hero Splendor Plus आपको 60 से 70 kmpl तक का real mileage दे सकती है। Riding condition, traffic और rider के अनुसार mileage बदल सकता है।

क्या Hero Splendor Plus सच में 70 kmpl mileage देती है?

हाँ, अगर आप single ride करते हैं, eco speed maintain रखते हैं और road condition अच्छी है, तो यह बाइक 68–70 kmpl तक mileage दे सकती है।

City में Splendor Plus कितना mileage देती है?

Light traffic में लगभग 65–70 kmpl और heavy traffic में लगभग 55–65 kmpl तक का mileage मिल सकता है।

Highway पर Hero Splendor Plus का mileage कितना होता है?

Smooth highway riding में यह बाइक लगभग 65–72 kmpl तक का mileage निकाल सकती है।

पहाड़ों पर Splendor Plus कितना mileage देती है?

Hills और mountain roads पर सामान्य तौर पर 50–60 kmpl और heavy climb पर 40–50 kmpl तक mileage देखने को मिलता है।

क्या pillion rider बैठाने से mileage कम होता है?

हाँ, दो लोगों के साथ ride करने पर engine पर extra load पड़ता है, जिससे लगभग 4–5 kmpl तक mileage कम हो सकता है।

Hero Splendor Plus में i3S Technology क्या है?

i3S एक fuel-saving technology है जिसमें traffic में कुछ सेकंड रुकने पर engine automatically बंद हो जाता है और clutch दबाते ही दोबारा start हो जाता है।

Hero Splendor Plus का maintenance cost कितना है?

इस बाइक का maintenance cost काफी कम माना जाता है। Regular servicing भी budget friendly रहती है।

Mileage बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी टिप क्या है?

Eco speed में चलाना, regular servicing करवाना और unnecessary weight से बचना सबसे जरूरी tips मानी जाती हैं।

क्या triple riding करने से mileage गिरता है?

हाँ, triple riding करने पर engine पर काफी ज्यादा load पड़ता है, जिससे mileage और performance दोनों प्रभावित होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *