New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150 Launch: Price, Features & Mileage

New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150 Launch हो गई हैं। जानें Price, Features, Mileage, Engine, Variants और नए अपडेट की पूरी जानकारी।

New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150
New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150

New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150 – बजाज ने अपनी Pulsar सीरीज़ की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स Pulsar 125 और Pulsar 150 को भारतीय बाइक बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण अपडेट किए हैं, जो इन्हें पहले से कहीं बेहतर बनाने वाले हैं। हालांकि, अब तक भी Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 का क्रेज़ भारतीय ग्राहकों के बीच बरकरार था,

लेकिन इस बार कंपनी ने केवल Cosmetic Changes तक ही सीमित न रहते हुए बाइक में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस बार ग्राहकों की जरूरतों और मौजूदा बाजार को ध्यान में रखते हुए कई नए Features और Technology को शामिल किया है। यही वजह है कि नए अपडेट के साथ Pulsar 125 और Pulsar 150 अब अपने-अपने सेगमेंट में और भी बेहतर विकल्प बनकर सामने आई हैं और निश्चित रूप से ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली हैं।

Price

अगर Price की बात करें तो कंपनी ने दोनों बाइक्स को लॉन्च करने के बाद अभी सिर्फ Delhi की Ex-Showroom Price ही डिस्प्ले की है। हालांकि, बाकी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और अन्य राज्यों की Ex-Showroom Price अभी Coming Soon है और बहुत जल्द सभी राज्यों की कीमतें रिवील हो सकती हैं।

हालांकि, Delhi में Bajaj Pulsar 125 की Ex-Showroom Price ₹ 1 04 147/-* रखी गई है। लेकिन ध्यान रखिएगा कि कंपनी जब All-India Pricing रिवील करेगी, तो इस कीमत में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं, अगर Bajaj Pulsar 150 की बात करें तो इसकी शुरुआती Ex-Showroom Price ₹1,15,233 है, जो New Delhi के लिए है। आने वाले एक से दो हफ्तों में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कंपनी ने दोनों बाइक्स में काफी अच्छे और महत्वपूर्ण Changes किए हैं। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में इनकी कीमत थोड़ी और बढ़ जाए। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इन्हें इन्हीं Introductory Prices पर लॉन्च किया है।

What is New?

कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 में काफी कमाल के बदलाव किए हैं। इनमें सबसे पहली चीज़ आती है Idle Stop and Go। अब जैसा कि आपको एक बात बता दूँ कि Hero की बाइक्स में जिस तरह से i3S Technology आती है, ठीक वैसे ही Idle Stop and Go Technology बजाज कंपनी ने लॉन्च की है। इसमें Traffic Condition में जब आप बाइक लेकर खड़े होंगे और बाइक में कोई Activity नहीं होगी, तो Automatically Engine Off हो जाएगा और जैसे ही आप Clutch Press करेंगे, इंजन Automatically On हो जाएगा। तो कहीं न कहीं Fuel Efficiency को और बेहतर करने के लिए यह एक अच्छी Technology है।

दूसरे और बड़े बदलाव की बात करें तो वह है Crawl Tech। Crawl Tech का मतलब एक ऐसा Feature है, जैसा कि TVS Apache RTR 160 4V में GTT यानी Glide Through Traffic आता है। ठीक इसी तरह Crawl Tech भी काम करता है। इसमें Traffic में आप बिना ज्यादा Throttle इस्तेमाल किए आराम से बाइक को Move कर सकते हैं और बाइक चलती रहेगी। तो कहीं न कहीं Traffic Conditions में यह Feature काफी Helpful साबित होता है।

तीसरे बड़े बदलाव की बात करें तो वह है इसका Rear Suspension। जी हाँ, Rear Suspension जो पहले Twin Shock Absorbers के साथ आता था, अब उसे बदलकर कंपनी ने Monoshock Suspension कर दिया है। यह बदलाव देखा जाए तो Pulsar 125 और Pulsar 150 के पूरे Structure में एक बड़ा परिवर्तन करने वाला है, क्योंकि बहुत से लोगों का मानना था कि कंपनी को Monoshock Suspension देना चाहिए, जबकि बहुत से लोग Twin Suspension को ही पसंद करते थे। हालांकि, अब यह देखने वाली बात होगी कि आगे चलकर Monoshock Suspension के साथ इस बाइक का Feedback कैसा आता है।

अगले बदलाव की बात करें तो वह है इसका TFT Display। कंपनी ने इसमें काफी बड़ा और Clean Display दिया है, जिसमें Google Maps Navigation की सुविधा उपलब्ध है। यानी जिस तरह से आप अपने फोन के Display पर आसानी से Navigation का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह अब Pulsar 125 और Pulsar 150 के Meter Console से भी आराम से Navigation का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कंपनी ने इस बार काफी कमाल का TFT Display दिया है। हालांकि, Display में पहले भी बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार जो New Pulsar आई है, उसमें किया गया यह बदलाव वाकई काबिले-तारीफ है। आगे चलकर इन Features का Customer Response कैसा रहता है, यह तो बाद में ही पता चलेगा।

इस Meter Console की खासियत यह भी है कि इसमें आपको Storage मिलता है। इसके साथ ही Music Control और Message & Call Alerts जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

अगले बदलाव की बात करें तो इसमें Three Riding Modes भी कंपनी ने दिए हैं। इन तीनों Riding Modes में आप अलग-अलग Riding Conditions के अनुसार अपनी बाइक चला सकते हैं और उसी के अनुसार Mileage और Performance का फायदा ले सकते हैं।

अगले और सबसे आखिरी बदलाव की बात करें तो इसमें Hazard Warning और Type-C Charging Port जैसी दो चीजें भी कंपनी ने Add-on की हैं। तो ये कुछ नई और महत्वपूर्ण चीजें हैं, जो आपको नई Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 में देखने को मिलेंगी।

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 के नए बदलाव

🔧 नया बदलाव / फीचर📌 क्या मिलेगा?⭐ फायदा
Idle Stop & Goट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन अपने आप बंद हो जाएगा और Clutch दबाने पर दोबारा Start हो जाएगाबेहतर Fuel Efficiency
Crawl Techकम Throttle पर भी बाइक धीमी गति से आराम से चलती रहेगीTraffic में आसान Riding
Monoshock Rear Suspensionपुराने Twin Shock की जगह नया Monoshock Suspensionबेहतर Ride Quality और नया Suspension Setup
5-inch TFT Displayबड़ा और साफ TFT Meter Consoleबेहतर Information और Premium Experience
Google Maps NavigationMeter Console पर Navigation की सुविधाफोन बार-बार देखने की जरूरत कम
Music ControlMeter Console से Music को Control करने की सुविधाRiding के दौरान आसान Music Control
Message & Call AlertsIncoming Calls और Messages के Alertsजरूरी Notifications की जानकारी
3 Riding Modesअलग-अलग Riding Conditions के लिए तीन Riding Modesजरूरत के अनुसार Performance और Mileage
Hazard WarningHazard Lights की सुविधाEmergency और Low-Visibility स्थितियों में बेहतर Safety
Type-C Charging PortUSB Type-C Charging की सुविधाचलते समय Smartphone Charging की सुविधा

एक लाइन में खास बदलाव

Idle Stop & Go + Crawl Tech + Monoshock Suspension + TFT Display + Google Maps Navigation + 3 Riding Modes + Type-C Charging नई Pulsar 125 और Pulsar 150 के सबसे प्रमुख अपडेट्स हैं।

Old vs New में क्या फर्क

अगर नई Pulsar 125 और पुरानी Pulsar 125 की तुलना करें, वहीं दूसरी तरफ New Pulsar 150 और Old Pulsar 150 की तुलना करें, तो सबसे पहला फर्क इनकी Price को लेकर ही देखने को मिल रहा है। हालांकि, कीमत को लेकर अभी थोड़ा-सा Confusion इसलिए है, क्योंकि कंपनी ने All-India Pricing अभी रिवील नहीं की है। जैसे ही कंपनी सभी राज्यों की कीमतें लॉन्च करेगी, उसका पूरा Price Update यहाँ पर मिल जाएगा।

लेकिन नई कीमत का मतलब यह है कि जो पुरानी Pulsar थी, उसकी तुलना में नई Pulsar थोड़ी महंगी है, क्योंकि इसमें कंपनी ने कई नए Features और Technologies Add-on की हैं। ऐसे में कीमत बढ़ना लाज़मी है।

वहीं, अगर Meter Console की बात करें तो पुरानी Pulsar 125 और Pulsar 150 में भी अच्छा और बेहतर Fully Digital Console मिलता था। लेकिन नई Pulsar में TFT Meter Console दिया गया है, जिसकी वजह से इसमें Music Control जैसी नई सुविधा शामिल हुई है। इसके साथ ही Google Maps Navigation भी दिया गया है। यह एक कमाल का और काफी Useful Feature होने वाला है, खासकर उन लोगों के लिए जो नई-नई जगहों पर जाते हैं और Maps Navigation का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Music Control भी नई Pulsar में जोड़ा गया है। पुरानी Pulsar में इस तरह का Music Control System नहीं मिलता था।

अगले बदलाव की बात करें तो नई और पुरानी Pulsar के बीच एक बड़ा फर्क Idle Stop & Go Technology का भी है। पुरानी Pulsar में इस तरह की कोई Technology नहीं थी, लेकिन नई Pulsar में यह Technology मिलने की वजह से Fuel Efficiency में निश्चित रूप से थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। यानी Pulsar 125 और Pulsar 150 में पहले की तुलना में Mileage थोड़ा बेहतर देखने को मिल सकता है।

वहीं, अगले बदलाव की बात करें तो वह है इनका Suspension Setup। पुरानी Pulsar में Rear Twin Shock Suspension मिलता था, लेकिन अब इसमें Monoshock Suspension दिया गया है। यानी अब पीछे सिर्फ एक Suspension होगा, जो बाइक के बीचों-बीच लगा होगा।

Bajaj Pulsar Series में चाहे Pulsar N160 की बात करें या Pulsar NS160 की, इन सभी बाइक्स में Monoshock Suspension मिलता है। यह Suspension Setup काफी भरोसेमंद माना जाता है और इन बाइक्स से अच्छी Suspension Quality भी देखने को मिलती है। ऐसे में यही उम्मीद अब नई Pulsar 125 और Pulsar 150 से भी की जा सकती है।

अगले बदलाव की बात करें तो वह है Crawl Tech। Crawl Tech एक अच्छी Technology है, खासकर Traffic Conditions में। शहरों में जो लोग रोज़ाना Traffic में बाइक चलाते हैं, उनके लिए यह Feature काफी Useful हो सकता है।

पुरानी Pulsar में Crawl Tech नहीं मिलता था, लेकिन नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में यह Technology दी गई है। अगर Traffic में आप बार-बार ज्यादा Accelerator/Throttle का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं और बार-बार Clutch का इस्तेमाल भी कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी बेहतर Technology साबित हो सकती है।

Crawl Tech की मदद से बाइक कम Speed पर बिना ज्यादा Throttle Input के आराम से आगे बढ़ सकती है। Traffic में बाइक First, Second और Third Gear में भी कम Speed पर आसानी से Move कर सकती है, जिससे रोज़ाना की Stop-and-Go Traffic में Riding काफी आसान और आरामदायक हो सकती है।

यही कुछ मुख्य फर्क हैं पुरानी Pulsar 125 और Pulsar 150 तथा नई Pulsar 125 और Pulsar 150 के बीच, जिनकी वजह से नई Pulsar पहले की तुलना में ज्यादा Feature-Rich और Technology-Oriented नजर आती है।

Mileage

अगर Mileage की बात करें तो जो Mileage पुरानी वाली Pulsar 125 देती थी, लगभग वही Mileage New Pulsar 125 में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, Idle Stop & Go Technology आने की वजह से Mileage में थोड़ा-सा फर्क देखने को मिल सकता है। यानी नई Pulsar में पहले की तुलना में 2–3 kmpl तक ज्यादा Mileage देखने को मिल सकती है।

यह स्थिति Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150, दोनों ही नई Pulsar में लागू होती है। तो कहीं न कहीं Mileage को लेकर जो सवाल मन में है कि क्या Power और Engine Capacity की वजह से या किसी अन्य कारण से Mileage Drop हो सकता है, तो ऐसा नहीं है। Mileage Drop होने की संभावना कम है, बल्कि Mileage बढ़ने के Chances ज्यादा हैं।

हालांकि, Real-World Mileage बाइक को सड़क पर चलाने के बाद ही सही तरीके से पता चलेगा। इसके अलावा आपकी Riding Style, Traffic Conditions, Road Conditions और Riding Quality के हिसाब से भी Mileage में फर्क देखने को मिलेगा। इसलिए कंपनी के दावे से अलग, वास्तविक दुनिया में New Pulsar 125 और Pulsar 150 कितना Mileage देती हैं, यह इनके Real-World Mileage Test के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा।

(FAQs) – New Bajaj Pulsar 125 & Pulsar 150

New Bajaj Pulsar 125 की कीमत कितनी है?

नई Bajaj Pulsar 125 की शुरुआती Delhi Ex-Showroom Price ₹92,990 है। हालांकि, अन्य राज्यों की कीमतें अलग हो सकती हैं और Bajaj द्वारा All-India Pricing जारी होने के बाद कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

New Bajaj Pulsar 150 की कीमत कितनी है?

New Bajaj Pulsar 150 की शुरुआती New Delhi Ex-Showroom Price ₹1,15,233 है। अलग-अलग राज्यों में Ex-Showroom और On-Road Price अलग हो सकती है।

New Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 में कौन-कौन से नए Features मिलते हैं?

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में Idle Stop & Go, Crawl Tech, Monoshock Rear Suspension, TFT Meter Console, Google Maps Navigation, Music Control, Message & Call Alerts, Three Riding Modes और Type-C Charging Port जैसे नए Features दिए गए हैं।

क्या New Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का Mileage पहले से बेहतर होगा?

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में Idle Stop & Go Technology दी गई है, जो Traffic में बाइक के रुकने पर Engine को Automatically बंद करने में मदद करती है। इससे Fuel Efficiency बेहतर होने की उम्मीद है, हालांकि वास्तविक Mileage Riding Conditions पर निर्भर करेगा।

New Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 में Crawl Tech क्या है?

Crawl Tech एक ऐसी Technology है जो Traffic में कम Throttle Input पर बाइक को धीमी Speed पर आगे बढ़ाने में मदद करती है। इससे बार-बार Throttle और Clutch का इस्तेमाल कम हो सकता है और Stop-and-Go Traffic में Riding आसान हो सकती है।

New Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 में पुराने मॉडल से क्या बदलाव किए गए हैं?

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में पुराने मॉडल की तुलना में TFT Meter Console, Google Maps Navigation, Music Control, Idle Stop & Go, Crawl Tech और Monoshock Rear Suspension जैसे महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन Updates के कारण नई Pulsar पहले की तुलना में ज्यादा Feature-Rich और Technology-Oriented हो गई है।

ALSO Read:

Honda Shine 125 vs TVS Raider 125 – कौन सी बाइक 2026 में बेहतर है?

Honda Shine 125 Real Mileage Test 2026

Honda SP 125 Top Features 2026 – Price, Mileage, EMI & Full Specs

Hero Splendor Plus Real Mileage Test 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *